मन की बात’ के 140वें संस्करण में सीएम धामी ने लिया हिस्सा

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को राजकीय दून मेडिकल कॉलेज, पटेलनगर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 140वें संस्करण को सुना। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के संदेशों को सामाजिक जागरूकता और राष्ट्र निर्माण के लिए महत्वपूर्ण बताया..मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ‘मन की बात’ कार्यक्रम देशवासियों को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने और राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करने का सशक्त माध्यम बन चुका है। इस कार्यक्रम के जरिए देश के विभिन्न हिस्सों में हो रहे नवाचारों, जनसेवा के कार्यों और प्रेरणादायी प्रयासों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल रही है।
प्रधानमंत्री ने कार्यक्रम में नशामुक्ति, स्वस्थ जीवनशैली, साइबर सुरक्षा, जनसेवा तथा कला एवं संस्कृति के संरक्षण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अपने विचार साझा किए. ऐसे में मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से नशामुक्ति के मुद्दे पर कहा कि नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए केवल सरकारी प्रयास पर्याप्त नहीं हैं, बल्कि इसके लिए जनजागरूकता और समाज के प्रत्येक वर्ग की भागीदारी जरूरी है। युवाओं को नशे से दूर रखने और उन्हें स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करने में परिवार, शिक्षण संस्थानों और सामाजिक संगठनों की अहम भूमिका है।उन्होंने कहा कि स्वस्थ समाज ही सशक्त राष्ट्र का आधार है। स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने में चिकित्सकों और चिकित्सा शिक्षा से जुड़े विद्यार्थियों की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.