भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार की पोटली लेकर 26 नवम्बर को लोकभवन कूच करेगी कांग्रेस

1 min read

देहरादून। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ प्रदेशभर में पखवाड़े भर चलाये गये हस्ताक्षर अभियान के समापन के उपरान्त आगामी 26 नवम्बर 2026 को आयोजित होने वाले ’’भाजपा के भ्रष्टाचार की पोटली लेकर लोकभवन कूच’’ कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी सभागार में प्रदेश कांग्रेस चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह की अध्यक्षता में तैयारी बैठक आयोजित की गई। बैठक में 26 नवम्बर को प्रस्तावित लोकभवन कूच कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विस्तृत विचार-विमर्श किया गया तथा प्रदेशभर से अधिक से अधिक कांग्रेसजनों की भागीदारी सुनिश्चित करने की रणनीति तय की गई। बैठक में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं, प्रदेश पदाधिकारियों एवं विभिन्न विभागों और प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों को कार्यक्रम की सफलता के लिए आवश्यक जिम्मेदारियां सौंपने पर चर्चा की गई।
बैठक में प्रीतम सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में भ्रष्टाचार, भाई-भतीजावाद, सरकारी संसाधनों के दुरुपयोग तथा जनहित से जुड़े मामलों में अनियमितताओं के अनेक गंभीर आरोप सामने आये हैं। प्रदेश की जनता इन मामलों में सरकार से जवाब चाहती है, लेकिन सरकार जवाबदेही तय करने के बजाय भ्रष्टाचार के मुद्दों से बचने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाये गये पखवाड़े भर के हस्ताक्षर अभियान को जनता का व्यापक समर्थन मिला है। इस अभियान के माध्यम से कांग्रेस ने भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार के खिलाफ आम जनता की आवाज को एकजुट करने का काम किया है। अब 26 नवम्बर को भ्रष्टाचार के आरोपों से जुड़े दस्तावेजों और जनभावनाओं की प्रतीकात्मक ’’भ्रष्टाचार की पोटली’’ लेकर लोकभवन कूच किया जाएगा तथा राज्यपाल के माध्यम से प्रदेश सरकार को उसके कार्यकाल में हुए कथित भ्रष्टाचार के मामलों पर जवाबदेह बनाने की मांग की जाएगी। प्रीतम सिंह ने कहा गया कि कांग्रेस पार्टी प्रदेश की जनता के हितों से जुड़े मुद्दों पर चुप बैठने वाली नहीं है। भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार, जनविरोधी नीतियों और प्रशासनिक विफलताओं के खिलाफ कांग्रेस का संघर्ष तब तक जारी रहेगा, जब तक इन मामलों की निष्पक्ष जांच सुनिश्चित नहीं होती और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाती। प्रीतम सिंह ने सभी कांग्रेसजनों से 26 नवम्बर के लोकभवन कूच कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भागीदारी करने तथा इसे सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक में सभी वरिष्ठ नेताओं ने अपने विचार रखे।
बैठक में पूर्व मंत्री नवप्रभात, शूरवीर सिंह सजवाण, रामशरण नौटियाल, प्रदेश उपाध्यक्ष लालचन्द शर्मा, कोषाध्यक्ष गोदावरी थापली, पूर्व कोषाध्यक्ष आर्येन्द्र शर्मा, प्रदेश महामंत्री राजेन्द्र शाह, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला, पूर्व विधायक राजकुमार, प्रदेश महामंत्री अश्विनी बहुगुणा, सुरेन्द्र रांगड़, सोनिया आनन्द, राकेश नेगी, प्रदेश प्रवक्ता डॉ0 प्रतिमा सिंह, प्रदेश सचिव विनीत प्रसाद भट्ट, जिलाध्यक्ष मोहित उनियाल, संजय किशोर, राजीव कुमार, गौरव चैधरी, सागर मनवाल, उर्मिला ढौंडियाल थापा, रितेश क्षेत्री, प्रशांत खंडूरी, रितेश जोशी, सुलेमान अली, सम्मी प्रकाश, विकास शर्मा, महेन्द्र नेगी, करतार नेगी, विरेन्द्र पंवार, ललित भद्री, भूपेन्द्र नेगी, संजय कनोजिया, अर्जुन सोनकर, पुष्पा पंवार, अनुसूचित जाति अध्यक्ष मदन लाल, भूपेन्द्र नेगी, सुशांत बोरा, प्रीतम सिंह आर्य, विनोद कुमार, मुकीम अहमद, राजीव केशववाल, सुशील डोभाल, सावित्री थापा, अमरदेव गोनियाल, सूरज क्षेत्री, अभिनव ठाकुर, आशीष पुंडीर, अर्जुन पासी, सुनील कुमार बहुगुणा, सागर लांबा, रघु गुरूंग, गौरव गुलेरिया, सुभाष खन्ना आदि अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.