हेरिटेज वॉक में इतिहास से रूबरू हुए स्कूली बच्चे, जानी मसूरी की विरासत

1 min read

मसूरी। शरदोत्सव के तहत स्कूली बच्चों को मसूरी के गौरवशाली इतिहास और विरासत से रूबरू कराने के लिए ‘चलो पहाड़’ संस्था की ओर से हेरिटेज वॉक का आयोजन किया गया। संस्था के दीपांकर त्रिपाठी के नेतृत्व में महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु विद्या मंदिर के करीब 40 छात्र-छात्राओं ने हेरिटेज वॉक में हिस्सा लिया।
हेरिटेज वॉक शिशु मंदिर से शुरू होकर शहीद स्थल, कचहरी, गनहिल, कैमल बैक रोड, सीमेट्री और मालरोड तक पहुंची। करीब दो घंटे चली इस वॉक के दौरान बच्चों को मसूरी के प्रमुख ऐतिहासिक स्थलों, उनकी पृष्ठभूमि और शहर के गौरवशाली इतिहास के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस दौरान बच्चों ने मसूरी की ऐतिहासिक विरासत को करीब से जाना और विभिन्न प्रमुख स्थलों के बारे में जानकारी प्राप्त की। हेरिटेज वॉक में गाइड प्राख नवाल एवं सचिन ठाकुर ने भी सहयोग किया।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.