अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने किए बदरीविशाल के दर्शन

1 min read

चमोली। गुरूवार सुबह फिल्म अभिनेत्री रानी मुखर्जी ने बदरीनाथ धाम पहुंचकर भगवान बदरीनाथ के दर्शन किए और पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने मंदिर में ध्वज भी चढ़ाया।
रानी मुखर्जी के बदरीनाथ पहुंचने की खबर मिलते ही मंदिर परिसर में मौजूद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में उत्सुकता देखने को मिली। अभिनेत्री ने धार्मिक वातावरण में भगवान बदरीनाथ की पूजा की और देश-प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की।बदरीनाथ धाम में दर्शन के दौरान मंदिर समिति एवं स्थानीय स्तर पर उनका स्वागत किया गया। रानी मुखर्जी की यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में भी खासा उत्साह नजर आया। मंदिर में दर्शन के बाद उन्होंने धाम की आध्यात्मिक और प्राकृतिक सुंदरता का भी अनुभव किया।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.