लोक रंगों से सजी मसूरी, शरदोत्सव की सांस्कृतिक शोभायात्रा में दिखी उत्तराखंड की विविधता
1 min read
मसूरी। लंबे इंतजार के बाद नगर पालिका परिषद मसूरी की ओर से पांच दिवसीय शरदोत्सव-2026 का भव्य आगाज सांस्कृतिक शोभायात्रा के साथ हुआ। सर्वे मैदान से पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने झंडी दिखाकर एवं रिबन काटकर शोभायात्रा को रवाना किया। शोभायात्रा में उत्तराखंड के साथ ही जम्मू-कश्मीर, पंजाब, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश की लोक संस्कृति के विविध रंग देखने को मिले। सर्वे मैदान से शुरू हुई सांस्कृतिक शोभायात्रा लंढौर बाजार, शहीद भगत सिंह चैक और मालरोड होते हुए गांधी चैक पहुंचकर संपन्न हुई। विभिन्न सांस्कृतिक दलों ने पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ लोक नृत्य प्रस्तुत किए। वहीं विभिन्न संस्थाओं की ओर से निकाली गई जागरूकता झांकियों ने पर्यावरण संरक्षण तथा शराब और सूखे नशे से दूर रहने का संदेश दिया।
मसूरी के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के साथ दो ब्रास बैंड और पारंपरिक वाद्ययंत्रों ने शोभायात्रा में विशेष आकर्षण जोड़ा। हिमाचल का पारंपरिक लोक नृत्य, जौनसार-जौनपुर का लोक नृत्य, मां नंदादेवी राजजात यात्रा की झांकी, कश्मीर का लोक नृत्य, हरियाणवी लोकनृत्य और पंजाब का भांगड़ा दर्शकों के आकर्षण का केंद्र रहे। शोभायात्रा में पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी, पालिका अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता, भाकपा सचिव देवी गोदियाल, भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री आर्यनदेव उनियाल, पद्मश्री जगदीश बावला, सभासद अमित भट्ट, गौरी थपलियाल, शिवानी भारती, गीता कुमाई, पवन थलवाल, रणवीर कंडारी, अनिल गोदियाल, अनिल गोयल, कुशाल राणा, विजय रमोला, विजय बिंदवाल, मसूरी स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सूरत सिंह रावत, रूपचंद, सौरभ सोनकर, सुरेश गोयल, अनुज तायल एवं राजेंद्र रावत सहित बड़ी संख्या में सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
इन सांस्कृतिक दलों ने बढ़ाई शोभा
शोभायात्रा में अगलाड़ यमुना घाटी समिति, संगम संस्कृति कला मंच, गढ़वाल सभा महिला, स्वजन शिक्षा समिति, सांस्कृतिक सामाजिक समिति गिरीश पहाड़ी, झड़ीपानी महिला समूह, सिरमौर नाटी, गुरांस सामाजिक कलाकेंद्र, गांव गुठियार, बार्लोगंज महिला समूह, जौनसारी जनजाति कला समूह, दुर्गा वाहिनी, झुमैलो ग्रुप, भांगड़ा दल, आकाशवाणी क्लब, गोर्खाली सभा, इंद्रा कॉलोनी महिला समूह, जम्मू-कश्मीर संस्कृति समिति, प्रतापनगर जनकल्याण समिति, जय बद्री विशाल समिति, बंगवाल नृत्य, छौलिया नृत्य, हरियाणवी नृत्य, इंप्टा, मार्शल आर्ट दल, मसूरी आई नो, सांगर सिंह, जयश्री क्लब और नवज्योति कला मंच सहित अनेक सांस्कृतिक दल शामिल रहे।
इसके अलावा मसूरी गर्ल्स, प्राथमिक विद्यालय किताबघर, आरएन भार्गव इंटर कॉलेज, सनातन धर्म गर्ल्स, संबोता तिब्बत स्कूल, संस्कृत विद्यालय, अटल उत्कृष्ट घनानंद, नेताजी सुभाष चंद्र बोस हॉस्टल, हर्बोन एलीमेंट्री स्कूल, सेंट क्लेयर्स, अपर प्राथमिक विद्यालय कुलड़ी, मानव भारती, निर्मला इंटर कॉलेज और हिलबर्ड स्कूल सहित विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने भी शोभायात्रा में प्रतिभाग किया।
