टैप्सेल्स हाउस के आर्या विक्रम राणा ने जीती वार्षिक विद्यालय मैराथन

1 min read

SGC

मसूरी। सेंट जॉर्ज्स कॉलेज, मसूरी में विद्यार्थियों के बीच शारीरिक स्फूर्ति, सहनशक्ति, अनुशासन और खेल भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वार्षिक विद्यालय मैराथन-2026 का आयोजन उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। विद्यार्थियों ने विद्यालय परिसर एवं आसपास के निर्धारित चुनौतीपूर्ण मार्गों पर पूरे जोश, आत्मविश्वास और दृढ़ संकल्प के साथ दौड़ में प्रतिभाग किया तथा अपनी सहनशक्ति और खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
मैराथन का औपचारिक शुभारंभ सेंट जॉर्ज्स कॉलेज के प्रधानाचार्य ब्रदर जेयसीलन एस. तथा उप-प्रधानाचार्य ब्रदर सिल्वानस केरकेट्टा ने किया। विद्यार्थियों की आयु एवं कक्षाओं के अनुरूप मैराथन को पांच विभिन्न वर्गों में विभाजित किया गया था। प्रत्येक वर्ग के लिए निर्धारित मार्ग प्रतिभागियों की क्षमता एवं सहनशक्ति को ध्यान में रखते हुए तैयार किए गए थे।
कक्षा चार वर्ग के विद्यार्थियों ने विद्यालय के मुख्य द्वार से बैक फॉक्स हिल और नेपाली बेल तक दौड़ लगाई। इस वर्ग में कलेन्स हाउस के तार्श विष्णु चैधरी ने प्रथम, कलेन्स हाउस के शनविक वर्मा ने द्वितीय तथा मार्टिन्स हाउस के हियान ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कक्षा पांच एवं छह के सब-जूनियर वर्ग में विद्यार्थियों ने विद्यालय के मुख्य द्वार से गॉडविन हाउस होते हुए टॉप फ्लैट तक का मार्ग तय किया। इस वर्ग में गेटलीज हाउस के शनय अग्रवाल प्रथम, गेटलीज हाउस के हेरम्ब सिंह द्वितीय तथा कलेन्स हाउस के सार्थक सेमल्टी तृतीय स्थान पर रहे।
कक्षा सात एवं आठ के जूनियर वर्ग में विद्यार्थियों ने विद्यालय के मुख्य द्वार से जेपी बेंड होते हुए टॉप फ्लैट तक का चुनौतीपूर्ण मार्ग पूरा किया। इस वर्ग में मार्टिन्स हाउस के स्टैंजिन गेड्डुन ने प्रथम, मार्टिन्स हाउस के अथर्व राणा ने द्वितीय तथा गेटलीज हाउस के आरव कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
कक्षा नौ एवं दस के इंटरमीडिएट वर्ग में विद्यार्थियों ने विद्यालय के मुख्य द्वार से किंक्रेग होते हुए टॉप फ्लैट तक दौड़ लगाई। इस वर्ग में कलेन्स हाउस के शिवांश मेहता प्रथम, कलेन्स हाउस के नैतिक चोपड़ा द्वितीय तथा गेटलीज हाउस की अनुनय आर्या तृतीय स्थान पर रहीं।
कक्षा 11 एवं 12 के सीनियर्स वर्ग में विद्यार्थियों ने विद्यालय के मुख्य द्वार से आईटीबीपी गेट होते हुए टॉप फ्लैट तक का मार्ग तय किया। इस वर्ग में टैप्सेल्स हाउस के आर्या विक्रम राणा ने प्रथम स्थान हासिल किया। गेटलीज हाउस के स्टैंजिन गिग्सडल नामग्याल द्वितीय तथा टैप्सेल्स हाउस के ऋषि कुमार सुरेका तृतीय स्थान पर रहे। वार्षिक विद्यालय मैराथन-2026 का सफल आयोजन ब्रदर ब्रिट्टो, सुपीरियर एवं स्पोर्ट्स सेक्रेटरी, प्रधानाचार्य ब्रदर जेयसीलन एस. तथा उप-प्रधानाचार्य ब्रदर सिल्वानस केरकेट्टा के मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण में किया गया। विद्यालय के खेल विभाग के सदस्यों, शिक्षकों एवं सहायक कर्मचारियों ने आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग दिया।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.