हिंदी दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित
मसूरी। लायंस क्लब मसूरी हिल्स ने आरएन भार्गव इंटर कालेज में हिंदी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित किया वहीं हिंदी भाषा के प्रति जागरूकता लाने व मातृभाषा के महत्व को समझाने के उददेश्य से मसूरी के विभिन्न विद्यालयों के प्रतिभागियों के बीच जीपी बहुगुणा स्मृति निबंध एवं सुलेख प्रतियोगिता का आयोजन किया। निबंध में मयो सरस्वती शिशु विद्यामंदिर व सुलेख में आरएन भार्गव इटर कालेज विजयी रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब अध्यक्ष अनुज तायल के संबोधन से हुआ व उन्होंने हिंदी की महत्ता पर प्रकाश डाला व कार्यक्रम में आये अतिथियों का स्वागत किया। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि सिने अभिनेत्री व समाजसेवी इंद्राणी पांधी को शॉल, स्मृति चिन्ह व हिंदी साहित्य की पुस्तके देकर सम्मानित किया गया इस मौके पर उन्होंने निबंध व सुलेख प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार वितरित किए व लायंस क्लब हिल्स के अध्यक्ष का विशेष आभार व्यक्त किया जिन्होंने इस महत्वपूर्ण कार्यक्रम में शामिल होने का अवसर दिया।
उन्होंने कहा कि हिंदी केवल हमारी मात्र भाषा ही नहीं बल्कि हमारी संस्कृति, संस्कार व भावनाओं की पहचान है। हमें खुशी व गर्व होना चाहिए कि हिंदी प्रमुख भाषा है जो भारत के लाखों लोगों को जोड़ कर रखती है। उन्होंने कहा कि इस मौके पर प्लेग्रुप बचपन के बच्चों ने बहुत सुंदर कविताओं की प्रस्तुति दी, व लायंस क्लब मसूरी हिल्स ने विभिन्न विद्यालयों को इस गरिमापूर्ण कार्यक्रम का हिस्सा बनाया। इस मौके पर लायंस क्लब मसूरी हिल्स के अध्यक्ष अनुज तायल ने कहा कि क्लब हर वर्ष हिंदी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित करते हैं जिसमें विद्यालयों के छात्रों को प्रतियोगिताओं में शामिल करते है। उन्होंने कहा कि वहीं कविता पाठ सहित अन्य राजभाषा के कार्यक्रम आयोजित करते है। वहीं क्लब सदस्य बहुगुणा परिवार की ओर से जीपी बहुगुणा स्मृति में सीनियर वर्ग कक्षा 9 से 12 में विषय भारतीय संस्कृति के अनुसरण से ही विश्व को शांति के पथ परलाया जा सकता है पर निबंध व जूनियर वर्ग में बिंदु बहुगुणा स्मृति सुलेख प्रतियोगिता आयोजित की गयी , 48 छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग किया। निबंध में सरस्वती शिशु मंदिर की आंचल प्रथम, रोहन द्वितीय व सनातनकी मानसी ने तीसरा व इलमा ने चैथा स्थान हासिल किया। सुलेख में आरएन भार्गव केअनिल ने पहला, विवेश ने दूसरा, विवेक पंवार ने तीसरा एवं निर्मला इंटर कालेज के नवीन रावत ने चैथा स्थान हासिल किया। राखी प्रतियोगिता विद्यालय वार में मसूरी गर्ल्स की सौम्या ने पहला, सानिया ने दूसरा, आरूषि ने तीसरा, सनातन की मानसी ने पहला, रितिका ने दूसरा, इलमा ने तीसरा, सरस्वती विद्यामंदिर में सोनाक्षी ने पहला, आरूषि ने दूसरा, अनामिका व नैना ने तीसरा, बचपन प्ले स्कूल में निर्वान ने पहला, सिद्धि ने दूसरा, अरना ने तीसरा स्थान हासिल किया। कार्यक्रम में छात्रों व शिक्षकों को हिंदी साहित्य की पुस्तकें, जिसमें रवीद्रनाथ टैगोर, प्रेमचंद्र, शरत चंद्र, जय शंकर प्रसाद, बंकिम चंद्र चटर्जी, सहित अनेक साहित्यकारों की पुस्तकें वितरित की जाती है। इस मौके पर विद्यालय के बच्चों ने स्वागत गान सहित गीतों की प्रस्तुति दी वहीं निबंध प्रतियोगिता विजेता महात्मा योगेश्वर सरस्वती शिशु विद्यांमंदिर की छात्रा ने निबंध की प्रस्तुति दी। इस मौके पर लायंस क्लब मसूरी हिल्स के सचिव राजीव अग्रवाल, जीके गुप्ता, मदनमोहन शर्मा, अंजलि बहुगुणा, निधि बहुगुणा, मनोनीत सभासद अनिल गोयल, प्रधानाचार्य विजय भटट, विवेक बहुगुणा, डा. नरेंद्र सिंह, रवीद्र गोयल, अरविंद सोनकर, सुरेश गोयल, शिव अरोड़ा, आदि मौजूद रहे।
