26वीं माइलस्टोन प्रतियोगिता आयोजित, 13 विद्यालय के छात्रों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में किया प्रतिभाग

1 min read

मसूरी। सेंट जॉर्ज कॉलेज मसूरी में 26वीं माइलस्टोन प्रतियोगिता का आयोजन पूरे उत्साह व धूमधाम से किया गया। जिसमें मसूरी व देहरादून के बिहार, मेरठ सहित देहरादून व मसूरी के 13 विद्यालय के कलाकार छात्र छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर दर्शकों का मनमोहा। 26वीं माइलस्टोन प्रतियोगिता का ओवर ऑल विजेता सीजेएम वेवरली मसूरी को घोषित किया गया व सेंट पैट्रिक अकेडमी देहरादून को उपविजेता की ट्रॉफी प्राप्त हुई।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि गायक अभिजेय शर्मा ने कार्यक्रम के उद्घाटन की घोषणा करते हुए सभी प्रतिभागियों को उनके सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएँ दी। उन्होंने कहा कि विशिष्ट अतिथि के तौर पर विद्यालय में आकर वे गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। प्रतिभागियों का मनोबल बढ़ाते हुए उन्होंने कहा कि माइलस्टोन का अर्थ मंजिल पर पहुँचना ही नहीं अपितु निरंतर आगे बढ़ना भी है। सफलता मनुष्य को उसी कार्य में मिलती है जिसे वह दिल की आवाज सुनकर करता है। सेंट जॉर्ज कॉलेज में संपन्न इस प्रतियोगिता में बिहार, मेरठ, देहरादून व मसूरी के 13 स्कूलों ने हिस्सा लिया। जिनमें क्रेन मैमोरियल हाई बिहार, सेंट पैट्रिक अकेडमी मेरठ, सेंट पैट्रिक अकेडमी देहरादून, वेंटेज हॉल देहरादून, सेंट जूडस् देहरादून, तुलाज इंटरनेशनल स्कूल देहरादून, शिगाली हिल्स इंटरनेशनल अकादमी देहरादून, ज्ञानंदा स्कूल देहरादून, द इंडियन पब्लिक स्कूल देहरादून, बिरला ओपन माइंड्स इंटरनेशनल स्कूल देहरादून, मसूरी इंटरनेशनल स्कूल, वाइनबर्ग एलन स्कूल मसूरी व सीजेएम वेवरली मसूरी के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इस अवसर पर प्रतिभागियों ने विनाइल क्रॉसओवर (म्यूजिक), कॉस्मिक साइफर (कोरियोग्राफी) सोनिक ओप्सिस (फोटोग्राफी), अटेलियर इमैजिनियस (डिजिटल पोस्टर मेकिंग), वेस्टिजियम मेंटिस (स्केचिंग एंड शेडिंग), अल रोवेसियो (हैड गियर एंड मॉडलिंग), स्प्रेजातुरा (थियेटर), लुसेंटिया (टैस्कोमैनिया) व मेराकी (कैनवस पैंटिंग), पेंथिऑन (स्कल्पटिंग) सहित 10 विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। अभिनय, रेडियो जॉकी और गायकी के क्षेत्र के जाने-माने कलाकार अपारशक्ति खुराना माइलस्टोन प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि रहे। युवा कलाकारों के मार्गदर्शक अपारशक्ति ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में आगे बढ़ने की चाह होनी चाहिए और लक्ष्य की प्राप्ति के लिए निरंतर प्रयासरत रहना जरूरी है। ‘स्त्री’ फिल्म फेम अपारशक्ति ने अपने उद्बोधन में सेंट जॉर्ज कॉलेज के विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में कॉलेज के योगदान की सराहना की। उन्होंने प्रतिभागी विद्यार्थियों की प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा की और कहा कि माइलस्टोन जैसी बहुमुखी प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों की प्रतिभा को निखारने का स्वर्णिम अवसर मिलता है। अंत में उन्होंने अपनी शानदार गायकी से सबका मन मोह लिया। प्रतियोगिता के निर्णयक मंडल में गाथा आकाशकामिनी, अभिषेक मिश्रा, रूबिन मैथ्यू, अंकित प्रकाश, मोहित ममगाईं, कार्तिकेय बड़थ्वाल, अंकित रावत, अविनाश लोधवाल, तेजस्वी कुमार, प्रशांत रुहेला, गौरव कुमार, निखिल राणा, विजयलक्ष्मी चिन्ना, सुनीता रेखी, निखिल नेगी, डॉ॰ एसके सरकार, श्रेयासी गुप्ता, प्रगति बिष्ट, वीना कालिया, मंजू शर्मा व पार्थ जोशी रहे। पुरस्कार वितरण के उपरांत आयोजक विद््यालय के प्रधानाचार्य ब्रदर जयसीलन ने सभी प्रतिभागी विद््यालयों के प्रधानाचार्यों, प्रतिभागी विद्यार्थियों व उनके साथ आए शिक्षकों तथा प्रतियोगिता के निर्णायकों के प्रति आभार प्रकट करते हुए उनका धन्यवाद किया। सेंट जॉर्ज कॉलेज के प्रधानाचार्य ब्रदर जयसीलन, सुपीरियर ब्रदर ब्रिटो, उप-प्रधानाचार्य ब्रदर सिलवेनुस, कल्चरल कॉर्डिनेटर दीपाली बल्लभ, सीनियर कॉर्डिनेटर मार्क गौनसाल्विस व  पीआरओ  भवनेश नेगी के दिशा-निर्देशन में माइल स्टोन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.