टेªडर्स एसोएिशन ने आयोजित किया हरितालिका तीज कार्यक्रम

मसूरी। मसूरी टेªडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में मसूरी गोरखाली हरितालिका तीज पर्व कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें महिलाओं ने जमकर नेपाली नृत्यों की मनमोहक प्रस्तुति दी। वहीं देहरादून से आयी नेपाली लोक गायिका सोनाली राही व देविका ने जहां अपने गीतों से मंत्रमुग्ध कर दिया वहीं उनकी टीम के कलाकारों ने दर्शकों को नाचने पर मजबूर कर दिया। मसूरी टेªडर्स एसोएिशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने गोरखाली समाज के प्रतिनिधियों के साथ दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि भारत की तरह नेपाल में भी तीज का पर्व पूरे उत्साह व धार्मिक व परंपराओं के साथ मनाया जाता है। उन्होंने सभी को हरितालिका तीज की बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व हर परिवार मेें सुख शांति व खुशहाली लाये।  कार्यक्रम में जहां स्थानीय नेपाली महिलाओं ने जमकर नृत्य किया वहीं देहरादून से आयी सोनाली राही व देविका के गीतों पर जमकर थिरके वहीं उनके साथ आये लोकनृत्य की टीम ने मनमोहक नृत्यों की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री जगजीत कुकरेजा ने किया इस मौके पर अध्यक्ष रजत अग्रवाल, महामंत्री जगजीत कुकरेजा, राजकुमार, सलीम अहमद, नागेद्र उनियाल, अनिल कुमार गोयल, राजेश शर्मा, रामू, शिव अरोड़ा, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष जसोदा शर्मा, मनोनीत सभासद अनीता धनाई, आशा, धर्मा, सपना, पूजा, रूकमणी, बीना दुर्गा, नंदा, लक्ष्मी, अर्चना सहित बड़ी संख्या में नेपाली समाज की महिलाएं व पुरूष मौजूद रहे।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.