एसडीएम से की गोल्फकार्ट संचालन की मांग की

मसूरी। नगर पालिका द्वारा संचालित गोल्फकार्ट को बंद किए जाने बेरोजगार हुए संचालक मजदूरों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर समस्या के समाधान की मांग की है।
मजदूर संघ ने एसडीएम को दिए ज्ञापन में कहा गया है कि नगर पालिका ने गोल्फकार्ट बंद कर दी है, जिसके कारण संचालकों पर रोटी रोटी का संकट गहरा गया है। मांग की गयी कि गोल्फकार्ट को अस्थाई पंजीकरण करवाकर संचालित किया जाय व शीघ्र 121 साइकिल रिक्शा संचालको को पुनवार्सित किया जाय। ज्ञापन में कहा गया है कि वर्ष 14 दिसंबर 2024 को प्रशासन ने 121 रिक्शा श्रमिकों के पूनर्वास के लिए जो रिपोर्ट तैयार की थी, बिंदुवार उसी एजेंडे पर जिलाधिकारी एवं जिला प्रशासन स्तर पर पुनः समीक्षा बैठक की जाय जिसमें केवल लाइसेंस धारी रिक्शा श्रमिकों को बुलाया जाय जिनको योजना का लाभ न मिला हो व वे केवल रिक्शा संचालन पर निर्भर हो। ज्ञापन में मांग की गयी कि बेरोजगार  गोल्फ कार्ट संचालकों की समस्या का निदान एक सप्ताह में किया जाय अगर उनकी समस्याओं का समाधान नहीं होता तो बेरोजगार गोल्फकार्ट संचालक परिवार सहित नगर पालिका अधिशासी अधिकारी के कार्यालय के बाहर धरना देंगे। अगर श्रमिकों की समस्या का समाधान नहीं होगा तो पालिका के खिलाफ आंदोलन किया जायेगा। ज्ञापन देने वालों में गोल्फकार्ट संचाालक रणजीत सिंह, विरेंद्र सिंह, दलवीर सिंह, राजेश प्रसाद, सुखदेव सिंह, दाता राम, व लुठी लाल शामिल थे।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.