मसूरी नगरपालिका के लिए पांच सदस्य नामित

मसूरी। उत्तराखंड शासन के शहरी विकास विभाग ने नगर पालिका अधिनियम में प्रदत्त शक्ति का प्रयोग करते हुए राज्यपाल ने देहरादून जिले की मसूरी नगर पालिका के लिए पांच निर्दिष्ट सदस्यों को नामित किया है। जिससे भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर व्याप्त है।
राज्यपाल की ओर से नगर पालिका मसूरी के लिए निर्दिष्ट सदस्यों की सूची में भाजपा के पूर्व महामंत्री कुशाल राणा, वर्तमान उपाध्यक्ष विजय बिंदवाल, मंत्री अनीता धनाई, पूर्व मसूरी मंडल महामंत्री विजय रमोला व भाजपा के पूर्व मंत्री अनिल गोयल टानू को नामित किया है। नगर पालिका परिषद में शासन की ओर से नामित सदस्यों को लेकर लंबे समय से मंथन चल रहा था व इसके लिए लंबा इंतजार करना पड़ा। नगर पालिका में नामित सदस्य विजय रमोला ने कहा कि इस बार भाजपा ने पार्टी के पुराने कार्यकर्ताओं को सम्मान दिया है जो पार्टी की नीति का अहम अंग है। उन्होंने कहा कि वह भाजपा के सक्रिय सदस्य रहे है जिनका संज्ञान लिया गया।  भाजपा मसूरी मंडल के उपाध्यक्ष विजय बिंदवााल के नामित सदस्य बनाये जाने पर उन्होंने प्रदेश नेतृत्व, मंत्री गणेश जोशी, पालिकाध्यक्ष व मंडल का विशेष आभार व्यक्त किया जिन्होंने उन्हें इस योग्य समझा। उन्होंने कहा कि वे पूरी ताकत के साथ मसूरी के विकास व पार्टी संगठन की मजबूती के लिए कार्य करेंगे। अनिल गोयल ने कहा कि वह भाजपा के पुराने कार्यकर्ता है जिन्हें पार्टी ने सम्मान देकर उन पर विश्वास व्यक्त किया। उन्होंने कहाकि वे पार्टी के विश्वास को धरातल पर उतारने व संगठन को गति देने के साथ ही मसूरी के विकास के लिए सतत प्रयास करेंगे।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.