रक्षाबंधन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंची महिलाएं, मंत्री गणेश जोशी को दिया आशीर्वाद
मसूरी। प्रदेश के काबीना मंत्री गणेश जोशी के मसूरी टाउनहाल में आयोजित रक्षाबंधन कार्यक्रम में उमड़ी महिलाए। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में जहां लोक संस्कृति की बयार बही वहीं महिलाओं ने मंत्री गणेश जोशी के हाथों में राखिंया बांध कर उनके रक्षा का आशीर्वाद लिया व इस बार भी चुनाव में जिताने का भरोसा दिया। इस मौके पर मुख्य अतिथि भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व उत्तराखंड की सह प्रभारी रेखा वर्मा ने भी गणेश जोशी को राखी बांधी।
टाउन हाल में आयोजित रक्षा बंधन कार्यक्रम को संबोधित करतेे हुए मुख्य अतिथि रेखा वर्मा ने कहा कि हर रक्षा बंधन में पहले से अधिक माात्रशक्ति आती है व हर बार के चुनाव में जीत का अंतर भी बढा रहे है ऐसी मात्र शक्ति का विशेष धन्यवाद। इस मौके पर मसूरी विधायक व मंत्री गणेश जोशी ने सभी को रक्षा बंधन की बधाई दी व कहा कि मसूरी की जनता का ऋण कभी नही चुका सकते। इस बार आगामी विधानसभा चुनाव में मसूरी से महिलाओं ने भरोसा दिलाया कि 21 हजार का टीका लगायेंगे। इस मौके पर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भटट ने कहा कि उन्होंने कहा कि रक्षा बंधन का पर्व साल में एक बार आता है जिसका इंतजार महिलाएं वर्ष भर करती है। उन्होंने कहा कि जो भाई बहन का प्रेम मसूरी में दिखाई देता है ऐसा कहीं नहीं दिखाई देता। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि मसूरी का यह पर्व महिलाओं के लिए दिल से जुडा पर्व है उन्होने कहा कि जिस तरह से लगातार मातृशक्ति का समर्थन मिल रहा है उससे मसूरी विधानसभा व धनोल्टी विधानसभा भाजपा का गढ बन चुकी है व जनता का आशीर्वाद उनको मिलेगा। अंत में मंत्री गणेश जोशी ने भी जमकर नृत्य किया। कार्यक्रम में मंत्री की धर्मपत्नी निर्मला जोशी, लोक गायिका रेशमा शाह, महिला मोर्चा अध्यक्ष जसोदा शर्मा, भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष मोहन पेटवाल, महामंत्री नरेंद्र मेलवान, राज्यमंत्री ज्योति कोटिया, वंदना बिष्ट, महानगर महिला मोर्चा अध्यक्ष सुनीता सिंह, अरविंद सेमवाल, अनीता धनाई, अनीता जवाड़ी, सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहे।
