पिक्चर पैलेस पर लगा एक घंटे का जाम, लोग हुए परेशान
मसूरी। पर्यटन नगरी मसूरी में जाम एक असाध्य रोग बन चुका है, जिसके कारण मसूरी की पूरे देश में छवि खराब हो रही है, इन दिनों सीजन न होने के बाद भी वींकएंड पर पिक्चर पैलेस पर एक घंटे जाम लगने से आम जनता व पर्यटक परेशान रहे।
सीजन समाप्त हो गया लेकिन मसूरी को जाम से मुक्ति नहीं मिल पा रही है। वीक एंड पर पर्यटकों संख्या बढते ही पिक्चर पैलेस चैक पर ऐसा जाम लगा कि एक घंटे तक आने जाने वालों के साथ ही पैदल चलने वाले परेशान रहे। शनिवार होने के कारण स्कूलों की छुटटी जल्दी होने पर स्कूली बच्चें भी जाम में फंसे रहे। वहीं इस दौरान पुलिस कर्मी कहीं भी नजर नही आये कारण रहा कि लंढौर में एक निर्माण पर चल रही कार्रवाई व झड़ीपानी में रेलवे की जमीन पर नोटिस देने को लेकर बड़ी संख्या में पुलिस बल वहा तैनात रहा। पिक्चर पैलेस के समीप बरसात में रोड पर हुए गढढों को भरने के लिए की जा रही कार्रवाई भी जाम का कारण बनी जिस पर पर्यटकों सहित लोगों को परेशान होना पड़ा। पूरा पिक्चर पैलेस जाम से जूझता रहा। लेकिन प्रशासन व पुलिस को इसकी जरा भी चिंता नहीं है। आखिर मसूरी शहर के प्रति उनकी बेरूखी इस शहर के लिए घातक बनती जा रही है। शहीद भगत सिंह चैक पिक्चर पैलेस पर करीब साढे दस बजे से लेकर बारह बजे तक जाम से वाहन रेंगते रहे। जाम में जहां सैकड़ो स्कूटी सहित स्थानीय नागरिक व पर्यटक भी फंस गये लेकिन उस समय वहां पर कोई भी पुलिस का जवान मौजूद नहीं था। हालात ऐसे हो गये कि पिक्चर पैलेस से मालरोड, तिलक रोड, कुलडी पार्किग, नगर पालिका मार्ग व बस स्टैण्ड मार्ग व लंढौर जाने वाले मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गयी।
