जिला योजना समिति निर्वाचन की निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन

1 min read

देहरादून। जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन-2026 के लिए तैयार की गई निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन कर दिया गया है। जिला मजिस्ट्रेट एवं रिटर्निंग ऑफिसर, जिला योजना समिति देहरादून डा आशीष चैहान ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग, उत्तराखण्ड, देहरादून की अधिसूचना संख्या 685 दिनांक 02 सितंबर 2026 के क्रम में कार्यालय द्वारा पूर्व में जारी सूचना संख्या 287, दिनांक 05 सितंबर 2026 के तहत जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन में प्रयोग की जाने वाली नागर निकायवार एवं जिला पंचायतवार निर्वाचक नामावलियों के परिशिष्ट-1(क) एवं परिशिष्ट-2(क) का अंतिम प्रकाशन 15 सितंबर को कर दिया गया है।
निर्वाचन प्रक्रिया के तहत अंतिम रूप से प्रकाशित इन निर्वाचक नामावलियों का उपयोग जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन में किया जाएगा। संबंधित निर्वाचक अब अंतिम रूप से प्रकाशित नामावलियों के आधार पर निर्वाचन प्रक्रिया में भाग ले सकेंगे। जिला प्रशासन ने निर्वाचन प्रक्रिया को निर्धारित नियमों एवं प्रावधानों के अनुरूप पारदर्शी और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.