जूनियर हाईस्कूल, माध्यमिक शिक्षणेत्तर एसोसिएशन के चुनाव में बीडी सेमवाल अध्यक्ष चुने गए

मसूरी। उत्तराखंड जूनियर हाईस्कूल, माध्यमिक शिक्षणेत्तर एसोसिएशन के चुनाव में बीडी सेमवाल को निर्विरोध प्रांतीय अध्यक्ष निर्विरोध चुना गया। वहीं पुष्कर राज बहुगुणा को प्रांतीय महामंत्री व दिनेश गैरोला को प्रांतीय कोषाध्यक्ष निर्विरोध चुना गया। इस मौके पर प्रंातीय अध्यक्ष बीडी सेमवाल ने संगठन के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया व कहा कि कर्मचारियों के हितो की रक्षा, संगठन की गरिमा को बनाए रखने और लंबित समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य किया जायेगा। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की लंबित मांगो को लेकर शीघ्र सरकार और संबंधित विभागों को ज्ञापन दिया जायेगा। अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों के कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति पर अवकाश नकदीकरण की सुविधा उपलब्ध कराने की मांग को प्रमुखता से उठाया जायेगा व समाधान की पहल करेगा। प्रांतीय कार्यकारणी का विस्तार भी किया गया जिसमें विजयानंद डोगरियाल, गढवाल मंडल अध्यक्ष, सूर्य प्रकाश ध्यानी कुमांउ अध्यक्ष, आशा राम डोभाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अमृत कौर व दिनेश प्रसाद सेमवाल उपाध्यक्ष, लोकेश मंत्री, नागेद्र पोखरियाल, शेखर पैन्यूली व अंकित नेगी संयुक्त मंत्री, जगमोहन सिंह चावला प्रमुख सलाहकार व आय व्यय निरीक्षक, राकेश नेगी सलाहकार, नारायण दत्त पांडेय विधि सलाहकार, अनिल पुरोहित, देवेंद्र रावत, जितेंद्र चैधरी, हुकम सिंह पंवार, श्रीचंद्र सक्सेना, संगठन मंत्री, कुलदीप नेगी, एकलव्य अग्रवाल, व मदन सिंह प्रचार मंत्री, सहित आशुतोष डबराल, सुरेश चंद्र सिंह, अनुराग जगवाण, व रोहित बिष्ट सदस्य कार्यकारणी बनाये गये। वहीं इस मौके पर देहरादून जिला कार्यकारणी का चुनाव भी संपन्न कराया गया जिसमें प्रदीप उनियाल जिलाध्यक्ष, आरती नौटियाल जिला मंत्री व जगमोहन चावला कोषाध्यक्ष निर्वाचित हुए।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.