एमडीडीए ने दो अवैध निर्माण सील किए
मसूरी। मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण ने विभिन्न स्थानों पर अवैध निर्माणों को सीज किया। जिससे अवैध निर्माण करने वालों में हड़कंप मच गया। एमडीडीए ने मसूरी चंबा टिहरी मोटर मार्ग पर पेट्रोलपंप के समीप जसवंत सिंह बिष्ट के अनाधिकृत निर्माण व मसूरी में पिक्चर पेलेस किंक्रेग रोड स्थित जायसवाल स्टेट में सुषमा जायसवाल के अनाधिकृत निर्माण को सील किया गया। इस मौके पर एमडीडीए के सहायक अभियंता अजय मलिक ने कहा कि मसूरी में अवैध निर्माण को बर्दास्त नहीं किया जायेगा व नियमों का उलंघन कर अवैध निर्माण करने वालों के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
