रोटरी क्लब मसूरी ने उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को किया सम्मानित

मसूरी। रोटरी क्लब ने वार्षिक सम्मान समारोह में मसूरी के विभिन्न 18 संस्थाओं के उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों को सम्मानित किया। ताकि अन्य कर्मचारी प्रेरणा ले सके व अपने दायित्वों का निर्वहन ईमानदारी से कर सकें।।
कुलडी स्थित एक रेस्टोरेंट के सभागार में आयोजित रोटरी वार्षिक सम्मान समारोह में विभिन्न विभागों में सबसे जागरूक और अपने काम के प्रति संवेदनशील कर्मचारियों, अधिकारियों को सम्मानित किया गया। जिनका चयन प्रत्येक विभाग, संस्थान, हॉस्पिटल के उच्चतम अधिकारियों से एक नाम नामित करने का आग्रह किया गया, जिसके बाद ही चयन समिति ने इस कार्यक्रम में ये सभी नाम शामिल किए। रोटरी मसूरी का ये कदम सभी साथियों को जागरूक व प्रोेत्साहित करने का काम भी करेगा जिससे कि समाज के सभी व्यक्तियों को आपके विभाग का अधिक से अधिक उत्कृष्ट कार्य कर सकें व अपने दायित्वों का ईमानदारी से कार्य कर सकें। रोटरी क्लब के अध्यक्ष दीपक गुप्ता और कार्यक्रम के चेयरमैन रजत अग्रवाल ने बताया कि रोटरी क्लब हर साल वोकेशनल अवार्ड का कार्यक्रम आयोजित करती है जिसमें मसूरी के विभिन्न विभागो, संस्थाओ, हॉस्पिटल के कर्मचारियो, अधिकारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य करने के लिए सम्मानित करती है इस बार 18 विभिन्न विभागों के 18 कर्मचारियो, अधिकारियों को उनके द्वारा अपने कार्यों के प्रति निष्ठा और उत्कृष्ट कार्य करने के लिए  सम्मानित किया। जिससे कि उनको प्रोत्साहन मिल सके व वह और अच्छा काम कर सके और इन्हीं से सीख लेकर दूसरे कर्मचारी और अधिकारी भी अच्छा काम कर सके। इस मौके पर रोटरी अध्यक्ष दीपक अग्रवाल, सचिव योगिता गोयल, रजत अग्रवाल, मनोरंजन त्रिपाठी, एनके साहनी, नूपुर कैंतुरा, शैलेंद्र कर्णवाल, आदि मौजूद रहे।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.