राज्य आंदोलनकारी व मसूरी प्रेस क्लब सदस्य भानू काला को मातृशोक

मसूरी। राज्य आंदोलनकारी व मसूरी प्रेस क्लब सदस्य भानू काला को मातृशोक हो गया। उनकी मृत्यु लंबी बीमारी के बाद हो गयी जिनका अंतिम संस्कार हरिद्वार में किया गया वहीं बडी संख्या में सामाजिक व राजनैतिक प्रतिनिधियों ने उनके निवास अपर भटटा जाकर अंतिम दर्शन किए व शोक व्यक्त किया।
इस संबंध में मसूरी प्रेस क्लब में भी शोक सभा की गयी व उनकी माता देवेश्वरी देवी की मृत्य पर गहरा दुःख व्यक्त कर एक मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी। वहीं क्लब सदस्यों से सदस्य भानु काला को उनकी माता को ईश्वर अपनी चरणों में स्थान दे इसकी प्रार्थना की व परिवार को दुःख सहने के लिए ईश्वर से शक्ति प्रदान करने की कामना की गयी। इस मौके पर प्रेस क्लब अध्यक्ष सुनील सिलवाल, महासचिव सूरत सिंह रावत, बिजेंद्र पुडीर, शूरवीर भंडारी, हरीश कालरा, दीपक रावत, नरेश नौटियाल, सुमित कंसल, आदि मौजूद रहे।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.