रोटरी क्लब मसूरी ने आयोजित किया रक्त परीक्षण शिविर
1 min read
मसूरी। रोटरी क्लब मसूरी के अध्यक्ष दीपक अग्रवाल के नेतृत्व में तिलक मेमोरियल लाइब्रेरी के सभागार में सदस्यों व उनके परिवारों के लिए एक व्यापक रक्त परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा तैयार किए गए स्वास्थ्य पैकेज के अंतर्गत कुल 93 आवश्यक पैरामीटर शामिल थे, जिनका उद्देश्य प्रतिभागियों के स्वास्थ्य की 360-डिग्री जानकारी प्रदान करना था। इस पहल की योजना और क्रियान्वयन कम्युनिटी डायरेक्टर रोटेरियन. रजत अग्रवाल और समिति अध्यक्ष डी.के. जैन ने किया। शिविर में 50 से अधिक परिवार के सदस्यों ने जांच करवाई। यह कार्यक्रम न केवल रोगों के रोकथाम पर बल देता है, बल्कि संभावित स्वास्थ्य समस्याओं का शीघ्र पता लगाने में भी सहायक सिद्ध होगा। रोटरी समाज सेवा के साथ ही अपने सदस्यों और उनके परिवारों के स्वास्थ्य एवं कल्याण के लिए प्रतिबद्ध रहता हैं। इस मौके पर अध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने कहा कि यह शिविर रोटरी के सामुदायिक सेवा के मिशन का एक व्यावहारिक उदाहरण है, जो वास्तविक रूप में क्लब सदस्यों व उनके परिवारों को जोडने व उनके स्वास्थ्य के प्रति चिंता करने का कार्य करता है।
