मसूरी विधानसभा क्षेत्र 15 सालों से विकास के लिए तरस रहाः थापली  

मसूरी। कांग्रेस पीसीसी सदस्य उपेंद्र थापली ने कहा कि मसूरी विधायक व मंत्री गणेश जोशी को अहंकार हो गया है व पत्रकारों पर अभद्र भाषा का प्रयोग किया जो तानाशाही का रवैया है, जो प्रदेश ही नहीं देश के लिए घातक है। यह पत्रकारों की आवाज को दबाने का प्रयास है।  विकास से भाजपा का कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने मसूरी विधायक पर आरोप लगाया कि उन्होंने पिछले 15 सालों में कोई कार्य नहीं किया। मसूरी में खेल मैदान अभी तक नहीं बना जबकि प्रदेश व कंेद्र के भाजपा की ही सरकार है उसके बाद भी खेल मैदान नहीं बन पाया।। इस मौके पर शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कहा कि पत्रकारों के साथ अमर्यादित शब्दों का प्रयोग किया जा रहा है एक पत्रकार को घर से उठा कर ले गये। जबकि पत्रकार चौथा स्तंभ है । लेकिन मसूरी विधायक व मंत्री गणेश जोशी पत्रकारों को अपशब्द बोल रहे है, उन्हें सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए। उन्होने कहा कि जो सवाल तीन साल पहले  उठाये थे आज भी वो जस के तस है, उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य का सवाल हो, आवासों के नियमिती करण, होटलों के नियमितीकरण, पेयजल की समस्या, सड़कों की दुदर्शा सहित गत वर्ष की आपदा के कार्य भी नहीं किए गये। यह नाले खाले नहीं बने तो इस बार फिर आपदा देखने को मिलेगी। इस मौके पर नागेद्र उनियाल, महिमानंद, राजेश मल्ल, राजीव अग्रवाल, महेश चंद, आदि मौजूद रहे।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.