कांग्रेस भवन में सम्मान समारोह आयोजित
मसूरी। अमित गुप्ता के दूसरी बार शहर कांग्रेस अध्यक्ष बनने, सहित मसूरी विधानसभा युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष पद पर राजीव रावत व शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद पर सौरभ सोनकर के बनाये जाने पर कांग्रेस भवन में सम्मान समारोह आयोजित किया गया व सभी को शॉल, गुलस्ता व माला पहना कर स्वागत किया गया।
इस मौके पर पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला ने कहा कि यह दिन कांग्रेस के लिए खुशी का दिन है, जिसमें युवा कंधों पर पार्टी का कार्यभार दिया गया है, उन्होंने सभी को बधाई दी व कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में उनके कंधों पर बड़ा भार आ गया है, जिसके लिए उन्हें पार्टी को मजबूत करने के साथ ही चुनाव में जीत दिलाने की जिम्मेदारी आ गयी है। इस मौके पर पीसीसी सदस्य उपेंद्र थापली ने कहा कि अमित गुप्ता कांग्रेस के प्रति समर्पित कार्यकर्ता है, जिसमें हाई कमान ने अच्छा निर्णय लिया व आगामी 2027 का चुनाव उनकी जिम्मेदारी है जिसमें मसूरी विधानसभा में कांग्रेस जीतेगी। इस मौके पर महिला कांग्रेस अध्यक्ष जसबीर कौर ने कहा कि कांग्रेस एकजुट होकर कार्य करेगी जिसे टिकट मिलेगा उनके पीछे पूरी ताकत के साथ लगेगी व मसूरी विधानसभा सीट जीतेगी। उन्हांेने कहा कि कांग्रेस में बिखराव के कारण ही कांग्रेस हारी है अब ऐसा नहीं होगा। इस मौके पर निर्वाचित शहर कांग्रेस अध्यक्ष अमित गुप्ता ने कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल का विशेष आभार व्यक्त किया व कहा कि जिस विश्वास से उन्हें यह दायित्व दुबारा दिया गया है वह कांग्रेस केे भरोसे पर खरा उतरने का प्रयास करेंगें। उन्होंने कहा कि मसूरी विधानसभा के पार्टी कार्यकर्ता मनभेद भुलाकर एक होगें व 2027 का चुनाव जीत कर दिखायेंगे। उन्होंने कहाकि दूसरी बार अध्यक्ष बना हू व एक सप्ताह के अंदर कार्यकारणी व बूथ अध्यक्षों की घोषणा की जायेगी। उन्होंने कहा कि जितने भी पार्टी से चुनाव लडने का मन बना रहे है उन सभी को एक माला में पिरो कर एक प्रत्याशी के रूप में सामने लाया जायेगा। उन्होंने कहा कि आज उनका जन्म दिन भी है इस मौके पर संकल्प लेता हूं कि जब तक मसूरी विधानसभा सीट नहीं जीती तब तक चौन से नहीं बैठूगा। इस मौके पर रमेश भंडारी, मेघ सिंह कंडारी, मसूरी विधानसभा युवा मोर्चा उपाध्यक्ष राजीव रावत, शहर युवा कांग्रेस अध्यक्ष सौरभ सोनकर ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन जगपाल गुसांई ने किया। इस मौके पर कम्युनिस्ट पार्टी की ओर से देवी गोदियाल व एटक अध्यक्ष आरपी बडोनी ने भी गुप्ता को शॉल व माला पहना कर स्वागत किया। कार्यक्रम में मेघ सिंह कंडारी, पालिका सभासद जसबीर कौर, बबीता मल्ल, पवन थलवाल, सचिन गुहेर, राजेश मल्ल, नरेशप्रताप मल्ल, एजाज अहमद, महेश चंद, जयपाल राणा, वीरेंद्र कैंतुरा, तेजपाल रौथाण, गीता रमोला गुप्ता, सहित बडी संख्या मंे कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
