मनमीत सिंह ढिल्लो को चुना गया जट्ट सिक्ख वेलफेयर एसोसिएशन का अध्यक्ष

देहरादून। जट्ट सिक्ख वेलफेयर एसोसिएशन नेहरू रोड़ देहरादून की द्विवार्षिक कार्यकारिणी चुनाव बैठक का सफल आयोजन किया गया। इस अवसर पर एएस बैंस को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया। उन्होंने उपस्थित सभी सदस्यों से चुनाव हेतु इच्छुक प्रत्याशियों के नाम आमंत्रित किए। हालांकि, सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से पूर्व कार्यरत अध्यक्ष मनमीत सिंह ढिल्लों को पुनः अध्यक्ष तथा सुखदर्शन सिंह संधु को पुनः सचिव नियुक्त करने का आग्रह किया, जिसे सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया। इसी प्रकार कोषाध्यक्ष पद पर रमिंदर कौर मान को पुनः चुना गया। उपाध्यक्ष पद पर डॉ० रमनप्रीत सिंह सेखों तथा उपसचिव पद पर सुखदेव गिल को नियुक्त किया गया।
कार्यकारिणी सदस्य के रूप में हरजीत कौर लाल्ली, एएस बैंस तथा अमनदीप सिंह रंधावा का चयन किया गया। विशेष आमंत्रित सदस्यों के रूप में डॉ० एसएस खैरा एवं मोहिंदर सिंह ढिल्लों को चुना गया। संस्था के संस्थापक देवेंदर सिंह मान जो की संस्था के संस्थापक भी हैं उन्हें मुख्य संरक्षक नियुक्त किया गया। इस अवसर पर गुरदीप सिंह शहोता, दिलबाग जस्सर, दलबीर सिंह कलेर, सतवंत सिंह सत्ता, जशनदीप सिंह ढिल्लों, परमिंदर बाथ, कर्नल एचएस जस्सर, शरणजीत सिंह बाथ सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई तथा सभी सदस्यों ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं देते हुए संस्था के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.