मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को दी बैसाखी पर्व की बधाई

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को ‘बैसाखी’ पर्व की बधाई व शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि बैसाखी हर्ष और उल्लास के साथ उत्साह व भाईचारे का पर्व है। उन्होंने कहा कि नई फसल के कटने से जुड़ा यह पर्व हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परम्पराओं तथा किसान व कृषि संस्कृति का भी परिचायक है। यह पर्व लोक आस्था एवं समृद्धि का भी प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने इस पावन अवसर पर प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शान्ति व समृद्धि की भी कामना की है।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.