सनातन धर्म संस्कृत विद्यालय के छात्र सुशील ने प्रदेश में आठवां स्थान हासिल किया
मसूरी। उत्तराखंड संस्कृत शिक्षा परिषद की ओर से जारी परिषदीय परीक्षा परिणाम में पूर्व मध्यमा द्वितीय कक्षा दस परीक्षा में उत्तराखंड टॉप के दस छात्रों में श्री सनातन धर्म संस्कृत उत्तर मध्यमा विद्यालय ने स्थान बनाया। जिसमें विद्यालय के छात्र सुशील प्रसाद नौटियाल ने 82.6 प्रतिशत अंक लेकर उत्तराखंड के दस टॉपरों में आठवां स्थान हासिल किया। वहीं विद्यालय की प्रधानाचार्या मीनाक्षी चौहान ने बताया कि परीक्षा में श्री सनातन धर्म संस्कृत उत्तर मध्यमा के छात्र देवांश ने 72.4 प्रतिशत, आदित्य भटट ने 65 प्रतिशत, कृष्णा गौड ने 62.6 प्रतिशत, और उत्तर मध्यमा द्वितीय कक्षा 12 में गणेश चमोली ने 78 प्रतिशत व सूरज चमोली ने 72.2 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय का नाम रौशन किया। प्रधानाचार्या से सभी छात्रों को बधाई दी।
