प्रेस्टीज कुकिंग प्रतियोगिता का हुआ आयोजन, विजेता पुरस्कृत

मसूरी। मसूरी में स्टोट्रेक होटल्स एवं रोटरी मसूरी के संयुक्त तत्वाधन में आयोजित प्रेस्टीज कुकिंग प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में कुकिंग का शौक रखने वाले महिला व पुरूषों ने उत्साह से प्रतिभाग कर अपनी पंसद के खाने को अपनी रेसिपी के माध्यम से तैयार किया। इस मौके पर जौनपुर की महिलाओं ने लोक नृत्य की मनमोहन प्रस्तुति दी।
इस मौके पर प्रेस्टीज उत्तराखंड प्रभारी सुशांत गुप्ता ने कहा कि कुकिंग कार्यक्रम में उन लोगों को मंच दिया गया है जो होम कुक जिसमें पुरूष व गृहणी शामिल है जो अपनी पाक कला का प्रदर्शन कर रहे है।, इस मौके पर रोटरी मंडल 308 में असिस्टेट गवर्नर तपन कौशिक ने कहा कि रोटरी समाज सेवा से जुडी संस्था है, लेकिन विगत वर्षो से विभिन्न प्रतियोगिताएं कराने का कार्य कर ही है जिसमें रायला मुख्य है और इसी कड़ी में कुकिंग प्रतियोगिता कराई जा रही है, ऐसी प्रतियोगिताओं से लोगों में आत्मविश्वास बढता है व सभी उत्साहित है। उत्तराखंड होटर्ल्स के निदेशक मनीष गोयल ने कहा कि यह कार्यक्रम होम शेफ्स के लिए है, जिसमें पुरूष व महिलाए है जिन्हें घर से बाहर निकल कर मंच प्रदान करना व उनके व्यंजनों को बढावा देना है। इसमें प्रतिभाग करने वालों की इच्छा से खाना बनाने को कहा गया है व सामान उपलब्ध कराया गया है। रोटरी मसूरी के अध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने कहा कि यह प्रेस्टीज, रोटरेक्ट व रोटरी के माध्यम से किया जा रहा है व रोटरी ऐसे कार्यक्रमों को प्रोत्साहन देने का कार्य करता है जिसमें उनके हुनर को बढावा दिया जाता है। रोटरी सचिव योगिता गोयल ने प्रतियोगिता के बारे में बताया कि प्रतियोगिता में 12 होम सैफ ने प्रतिभाग किया जिसमें निर्णायक की भूमिका मुख्य निर्णायक अरिदम सी, बहेल, जेडब्ल्यू मैरियट के सैफ लव कला, व रमाडा के सैफ गुलाब सिंह नेगी ने प्रतियोगिता में भाग लेने वालों के बने व्यंजनों का स्वाद, प्रस्तुति, रचनात्मकता एवं समग्र गुणवत्ता के आधार पर मूल्याकंन किया। प्रतियोगिता में फरजाना ने पहला, पूजा कश्यप्  एवं तनिष्का भटट ने दूसरा, डा. सृष्टि कर्णवाल ने तीसरा पुरस्कार हासिल किया वहीं दिनेश रावत को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। । इस मौके पर मुख्य अतिथि रोटरी असिस्टेंट गवर्नर तपन कौशिक, बीएसएम अध्यक्ष सुशांत गुप्ता, आकाश दीप, रोटरी अध्यक्ष दीपक अग्रवाल, पूर्व मंडलाध्यक्ष रोटरी रणवीर सिंह, उत्तराखंड होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप साहनी, मसूरी होटल एसेसिएशन के अध्यक्ष संजय अग्रवाल, स्टोट्रेक होटल के स्वामी मनीष, पूर्व आईजी मनोरंजन त्रिपाठी, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.