विद्यार्थियों को सुरक्षित ड्राइविंग के बारे में दी जानकारी

???????

मसूरी। मसूरी इंटर नेशनल स्कूल में न्यायिक मजिस्ट्रेट मनोज सिंह राणा ने छात्राओं को सुरक्षित ड्राइविंग, नशे के दुष्प्रभाव, और मोबाइल फोन के सही उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मसूरी इंटर नेशनल स्कूल के सभागार में आयोजित जागरूकता के इस कार्यक्रम में न्यायिक मजिस्ट्रेट ने छात्राओं को सुरक्षित ड्राइविंग के बारे में बताया कि किस तरह से नियमां का पालन करने से दुर्घटना से बचा जा सकता है वहीं उन्होंने समाज में बढते नशे की लत पर इसके दुष्प्रभाव से छात्राओं को अवगत कराया।
उन्होंने छात्राओं को मोबाइल फोन का प्रयोग सही तरीके से करने व इसका लाभ अर्जन कर ज्ञान बढाने के लिए उपयोगी बताया लेकिन इसका दुरूपयोग से किस तरह नुकसान होता है इसके बारे में भी विस्तार से बताया। उन्हांने अपने अनुभव और वास्तविक उदाहरणों के माध्यम से छात्राओं को सरल तरीके से हर विषय पर समझाया व कहा कि कम उम्र में कानून की जानकारी होना और सही निर्णय लेना बहुत जरूरी होता है। कार्यक्रम में अधिवक्ता विनय गुप्ता का विशेष सहयोग रहा व सत्र सफल रहा। इस मौके पर छात्राओं ने प्रश्न पूछे व उनके उत्तर से अपनी शंकाओं का समाधान किया जिसके कारण सत्र रोचक व ज्ञानवर्धक बन गया। अंत में विद्यालय की ओर से न्यायिक मजिस्ट्रेट का विशेष आभार व्यक्त किया गया व इससे छात्राओं को नई जानकारी मिली और उन्होंने सुरक्षित व जिम्मेदार जीवन जीने की प्रेरणा ग्रहण की।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.