उत्तराखंड के कई न्यायालयों को मिली बम से उड़ाने की धमकी

1 min read
देहरादून। नैनीताल, उत्तरकाशी, रामनगर व हल्द्वानी से बड़ी खबर सामने आई है। दोनों ही जगहों पर जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी है। इस धमकी के बाद पुलिस-प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम दोनों ही जिलों में जिला एवं सत्र न्यायालय में पहुंची और कोर्ट परिसर को खाली कराकर संघन जांच की।
फिलहाल जो जानकारी मिली है, उसके अनुसार ऑल इंडिया जजेस संगठन को ई-मेल भेजा गया था, जिसमें नैनीताल जिला न्यायालय को निशाना बनाने हुए बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। ई-मेल मिलने के बाद न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है।
नैनीताल जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भगवत प्रसाद ने कहा कि सूचना मिलते ही पुलिस, बम डिस्पोजल स्क्वाड और अन्य सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंच गईं और पूरे परिसर की सघन जांच की गई। ऑल इंडिया जजेस संगठन को एक ई-मेल प्राप्त हुआ है, जिसमें नैनीताल जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। सूचना मिलते ही प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों को अवगत करा दिया गया है। फिलहाल पुलिस और बम डिस्पोजल टीम ने न्यायालय परिसर की जांच की जा रही है और सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए गए हैं।
 इस मामले पर नैनीताल एसपी डॉ जगदीश चंद्र ने बताया कि ईमेल के माध्यम से नैनीताल जिला एवं सत्र न्यायालय में बम होने की सूचना मिली थी। इसके बाद कोर्ट में पुलिस तैनात की गई है। साथ ही बाम निरोधक दस्ता समेत अन्य एजेंसी के द्वारा कोर्ट में चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। सूचना की बाद से जिला न्यायालय के अधिकांश हिस्से को चेक किया गया है। किसी प्रकार की कोई आपत्तिजनक वस्तु बरामद नहीं हुई है।
नैनीताल और उत्तरकाशी जिला सत्र न्यायालय के अलावा नैनीताल जिले के रामनगर न्यायालय को ईमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है। धमकी भरे मेल में जजों के चौंबर में आरडीएक्स लगाए जाने का दावा किया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंच गया और कोर्ट परिसर को एहतियातन खाली करा लिया गया। ऑल इण्डिया जज एसोसिएशन के नाम से एक ईमेल भेजकर कचहरी परिसर को बम से उड़ाने की चेतावनी दी गई। यह ईमेल नैनीताल के जिला जज समेत जिले के अन्य न्यायालयों को भी प्राप्त हुआ।
ईमेल में दावा किया गया कि जजों के चौंबर में 12 आरडीएक्स बम और आईडी (इम्प्रोवाइज्ड डिवाइस) लगाए गए हैं। साथ ही तमिलनाडु में ईडब्ल्यूएस आरक्षण को रोके जाने की मांग भी की गई है। मेल में स्पष्ट तौर पर कोर्ट परिसर को तत्काल खाली कराने की चेतावनी दी गई थी। सूचना मिलते ही नैनीताल, हल्द्वानी और रामनगर समेत जिले की सभी अदालतों में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। जिला न्यायालय परिसर में पुलिस, डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ते ने सघन जांच अभियान शुरू किया। कोर्ट रूम, जजों के चौंबर, वकीलों के कार्यालय और पूरे परिसर की गहन तलाशी ली जा रही है।
धमकी के चलते सुबह से ही अदालती कामकाज पूरी तरह प्रभावित रहा। सुरक्षा के मद्देनजर वकीलों, न्यायिक कर्मचारियों और आम नागरिकों को परिसर से बाहर कर दिया गया। पूरे इलाके को पुलिस ने घेराबंदी कर सील कर दिया है। रामनगर के साथ हल्द्वानी कोर्ट को भी बम होने की सूचना मिली थी, जिसके बाद कोर्ट कैंपस में चल रही सभी गतिविधियों को रोक दिया गया और आम लोगों की आवाजाही पर रोक लगा दी गईय पुलिस और बम निरोधक दस्ते द्वारा पूरे परिसर में सघन सर्च अभियान चलाया गया। सुरक्षा के मद्देनज़र कोर्ट परिसर में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। फिलहाल जांच एजेंसियां धमकी भरे ई-मेल के स्रोत का पता लगाने में जुटी हैं। प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और शांति बनाए रखने की अपील की है।
एसएसपी नैनीताल डा. मंजूनाथ टीसी ने कहा कि आज एक ईमेल के माध्यम से अज्ञात व्यक्ति द्वारा कोर्ट को बम से उड़ाने का धमकी दी गई थी। एसओपी के अनुसार कार्रवाई की जा रही है। नैनीताल, रामनगर और हल्द्वानी कोर्ट में बीडीएस व डॉग स्क्वायड की टीम को जांच के लिए भेज दिया गया है। जांच में अभी तक कुछ मिला नहीं है।
नैनीताल के अलावा जिला न्यायालय उत्तरकाशी को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली है, जिसके बाद जिला न्यायालय उत्तरकाशी में अफरा तफरी मच गई। जिला जज की सूचना पर सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने पूरे न्यायालय परिसर को खाली करवाया। पुलिस और इंटेलिजेंट टीम ने कोर्ट परिसर की सुरक्षा बढ़ा दी है। वहीं, जिला प्रशासन प्रशासन अलर्ट मोड़ पर आ गया है। बताया जा रहा है कि उत्तरकाशी अदालत परिसरों में ई-मेल के ज़रिए बम से उड़ाने की धमकी दी गई। जिला कोर्ट से सूचना मिली थी कि मेल पर परिसर में आरडीएक्स होने की सूचना है। सूचना मिलते ही पूरे कोर्ट परिसर को खाली करवाकर जांच शुरू कर दी है।
Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.