पूर्व सीएम बीसी खंडूड़ी के बेटे मनीष खंडूड़ी ने छोड़ी कांग्रेस

देहरादून। लोकसभा चुनाव से ठीक पहले उत्तराखंड कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। मनीष खंडूडी ने कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। सोशल मीडिया पर जारी पोस्ट में उन्होंने बताया कि मैं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से तत्काल प्रभाव से त्यागपत्र दे रहा हूं। मेरा यह निर्णय बिना किसी व्यक्तिगत हित अथवा अपेक्षा से लिया गया है।

कांग्रेस के गढ़वाल लोकसभा प्रत्याशी रहे मनीष खंडूड़ी पूर्व मुख्यमंत्री व पूर्व गढ़वाल सांसद मेजर जनरल बीसी खंडूड़ी के बेटे हैं। उत्तराखंड में मनीष खंडूड़ी को इंजीनियरिंग और मीडिया के क्षेत्र में महारथ हासिल है। चुनाव से ठीक पहले पार्टी से इस्तीफा देने के अब कई राजनैतिक मायने सामने आ रहे हैं। साल 2019 के चुनाव में भी कांग्रेस पार्टी की तरफ से मनीष खंडूड़ी ने पौड़ी लोकसभा चुनाव लड़ा था. लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. विगत 5 सालों से लगातार पौड़ी लोकसभा में अपनी मौजूदगी दर्ज कराते आ रहे हैं. लेकिन अचानक उन्होंने पार्टी की प्राथमिक सदस्य से इस्तीफा देकर कांग्रेस को झटका दे दिया है।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.