मसूरी गर्ल्स इंटर कॉलेज में महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छता कार्यशाला आयोजित
मसूरी। भारतीय जनता पार्टी की ओर से सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मसूरी गर्ल्स इंटर कॉलेज में महिला स्वास्थ्य एवं स्वच्छताजागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई। कार्यशाला में छात्राओं और महिलाओं को स्वास्थ्य, स्वच्छता तथा स्वस्थ जीवनशैली के महत्व की जानकारी दी गई।
मुख्य वक्ता डॉ. सृष्टि कर्णवाल ने महिला स्वास्थ्य और व्यक्तिगत स्वच्छता से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं को स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और स्वच्छता संबंधी आदतों को दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।
भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ भारत और फिट इंडिया के संकल्प को साकार करने के लिए महिलाओं का स्वस्थ होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि महिला स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने से परिवार और समाज दोनों सशक्त बनते हैं। सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से महिलाओं तक स्वास्थ्य संबंधी जानकारी पहुंचाने और उन्हें जागरूक करने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यशाला में स्थानीय जनप्रतिनिधियों, भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों, स्वास्थ्य विशेषज्ञों और बड़ी संख्या में छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर मंडल महामंत्री नरेंद्र मेलवान और शक्ति केंद्र संयोजक कुलदीप जदवान सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
