भाजपा के योग शिविर में 225 से अधिक छात्र-छात्राओं ने किया योगाभ्यास

1 min read

मसूरी। भारतीय जनता पार्टी की ओर से सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मसूरी पब्लिक स्कूल में योग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में योग गुरु कोमल सेमवाल ने विद्यार्थियों को विभिन्न योगासनों की जानकारी देने के साथ ही उनका अभ्यास भी कराया।
कार्यक्रम का उद्देश्य समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और ‘पहला सुख निरोगी काया’ का संदेश जन-जन तक पहुंचाना रहा। योग गुरु ने बताया कि नियमित योगाभ्यास से शरीर का लचीलापन और संतुलन बेहतर होता है। साथ ही तनाव कम करने, हृदय स्वास्थ्य को बनाए रखने, अच्छी नींद लेने, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने, दर्द से राहत पाने तथा एकाग्रता और ऊर्जा में सुधार करने में भी मदद मिलती है।
शिविर में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में भाजपा मसूरी मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, मसूरी पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य विशाल सिंह सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहे। शिविर में 225 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.