शरदोत्सव बैडमिंटन प्रतियोगिता में मीत अरोड़ा का जलवा, कई वर्गों में खिलाड़ियों ने दिखाया दम

1 min read

मसूरी। शरदोत्सव के अंतर्गत मसूरी स्पोर्ट्स एसोसिएशन के सहयोग से सेंट जॉर्ज कॉलेज स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में दो दिवसीय बैडमिंटन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों के खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार खेल कौशल, चुस्ती और प्रतिस्पर्धात्मक भावना का प्रदर्शन किया। समापन अवसर पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरित किए।
प्रतियोगिता के अंडर-15 बॉयज सिंगल्स वर्ग में मीत अरोड़ा विजेता और शिवार्थ मित्तल उपविजेता रहे। अंडर-15 बॉयज डबल्स में मीत अरोड़ा और आडवे की जोड़ी ने खिताब जीता, जबकि अध्यांश गोयल और शिवार्थ बंसल उपविजेता बने।
अंडर-19 बॉयज डबल्स वर्ग में मीत अरोड़ा और आशुतोष गुप्ता की जोड़ी विजेता रही। शिवार्थ बंसल और अध्यांश गोयल की जोड़ी को उपविजेता स्थान से संतोष करना पड़ा।
ओपन वूमेन सिंगल्स वर्ग में गंगा सिंघल ने विजेता का खिताब हासिल किया, जबकि आण्विका शर्मा उपविजेता रहीं। ओपन मेंस सिंगल्स में जतिन विजेता और मीत अरोड़ा उपविजेता बने। मास्टर्स-40 मेंस सिंगल्स वर्ग में दुर्गेश डंगवाल ने जीत दर्ज की, जबकि सुशील कुकरेती उपविजेता रहे। मास्टर्स-80 मेंस कंबाइंड डबल्स वर्ग में दिग्विजय और सुशांत आले की जोड़ी विजेता बनी। सुशील कुकरेती और दीपक शर्मा की जोड़ी उपविजेता रही।
वेटरन डबल्स-100 मेंस वर्ग में दुर्गेश डंगवाल और निशीथ चंद्र ने विजेता का खिताब जीता, जबकि जीवन डोभाल और राम सिंह रावत उपविजेता रहे। ओपन मेंस डबल्स वर्ग में प्रीतम पंवार और जतिन की जोड़ी विजेता बनी। दिग्विजय रावत और सुशांत आले की जोड़ी उपविजेता रही। दो दिवसीय प्रतियोगिता में युवा खिलाड़ियों के साथ अनुभवी खिलाड़ियों ने भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विभिन्न आयु वर्गों में आयोजित मुकाबलों ने खिलाड़ियों को अपनी क्षमता दिखाने और खेल भावना को मजबूत करने का अवसर दिया। समापन समारोह में पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया। शरदोत्सव के अंतर्गत आयोजित इस प्रतियोगिता ने मसूरी में खेल गतिविधियों को प्रोत्साहित करने और स्थानीय खिलाड़ियों को मंच उपलब्ध कराने में योगदान दिया।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.