मसूरी में 22 टीबी रोगियों को मिला पोषाहार, स्वास्थ्य के प्रति किया जागरूक

मसूरी। उप जिला चिकित्सालय लंढौर में आस संस्था ऋषिकेश के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में 22 टीबी रोगियों को मासिक पोषाहार वितरित किया गया। इस दौरान रोगियों के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के साथ ही उन्हें आवश्यक सावधानियों एवं स्वास्थ्य संबंधी जरूरी जानकारी दी गई।
कार्यक्रम के दौरान रोगियों का वजन भी किया गया और उनकी समस्याएं सुनी गईं। संस्था की सचिव हेमलता बहन ने कहा कि मसूरी में पर्यटकों की अधिक संख्या के कारण यातायात जाम की स्थिति बनी रही, जिसके चलते कार्यक्रम में पहुंचने में विलंब हुआ। दूरदराज के क्षेत्रों से आने वाले कुछ टीबी रोगी भी कार्यक्रम स्थल तक नहीं पहुंच सके। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार देश को टीबी मुक्त बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। टीबी रोगियों को नियमित उपचार के साथ पौष्टिक आहार और आवश्यक सावधानियों का पालन करना भी जरूरी है। उन्होंने रोगियों से उपचार के दौरान चिकित्सकीय सलाह का पालन करने तथा उपलब्ध सहयोग का लाभ उठाने की अपील की।
इस बार पोषाहार वितरण में नंदा रावत देहरादून, राजवीर सिंह तोमर टिहरी और डॉ. कार्तिका देहरादून ने सहयोग किया। वहीं पोषाहार सामग्री पहुंचाने के लिए वाहन की व्यवस्था स्वामी राम हिमालयन विश्वविद्यालय, जौलीग्रांट, देहरादून की ओर से की गई।
इस अवसर पर एसटीएस बृहस्पति कोठियाल, प्रवीन सती देहरादून, टीबी चैंपियन वालंटियर ऋतिका, आस संस्था की सचिव हेमलता बहन एवं टीबी रोगी मौजूद रहे।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.