वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए मसूरी में निकली जागरूकता बाइक रैली

मसूरी। वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह के तहत मसूरी वन प्रभाग की ओर से जागरूकता बाइक रैली निकाली गई। मसूरी वन प्रभाग कार्यालय से शुरू हुई रैली को डीएफओ डीपी बलूनी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली विभिन्न मार्गों से होते हुए शहीद भगत सिंह चैक पर पहुंचकर संपन्न हुई।
रैली बालाहिसार, किंग्रेग, लाइब्रेरी, मालरोड, शहीद स्थल, इंदमणि बडोनी चैक और कुलड़ी होते हुए शहीद भगत सिंह चैक पहुंची। इसका उद्देश्य वन्यजीवों की सुरक्षा एवं संरक्षण के प्रति आम लोगों में जागरूकता बढ़ाने के साथ ही वन्यजीवों के प्रति संवेदनशील व्यवहार के लिए प्रेरित करना था।
मसूरी वन प्रभाग की विभिन्न रेंजों रायपुर, कैम्पटी, देवलसारी और सुमनक्यारी में भी स्कूली छात्रों के सहयोग से जागरूकता रैलियां निकाली गईं। इस दौरान सफाई अभियान भी चलाया गया। डीएफओ डीपी बलूनी ने कहा कि अक्टूबर के पहले सप्ताह को वन्यजीव सुरक्षा सप्ताह के रूप में मनाया जाता है। इसके तहत सभी रेंजों में रैली, कार्यशाला और गोष्ठियों के माध्यम से लोगों को वन्यजीव संरक्षण के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वन्यजीवों की सुरक्षा के लिए आम नागरिकों की भागीदारी बेहद महत्वपूर्ण है। इस मौके पर रेंज अधिकारी महेंद्र चैहान, वन दरोगा अभिषेक सजवाण सहित वन विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.