मसूरी शरदोत्सव शुरू करवाने को लेकर नगरपालिका कार्यालय सभागार में हुई बैठक
मसूरी। नगर पालिका सभागार में मसूरी की पुरानी परंपरा शरदोत्सव को शुरू करवाने के लिए नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गयी। जिसमें शहर के विभिन्न राजनैतिक दलों, सामाजिक संस्थाओं, संस्कृतिकर्मियों, स्पोटर्स एसोसिएशन के सदस्यों के साथ बैठक की गयी जिसमें सभी ने शरदोत्सव करवाने की सहमति दी वहीं अगली बैठक में समिति के गठन का निर्णय लिया गया।
पालिका सभागार में आयोजित शरदोत्सव की बैठक में सुझाव दिए गये कि शरदोत्सव मसूरी की परंपरा रही है व मसूरी ने ही इसकी शुरूआत की थी लेकिन विगत कई वर्षों से विंटर लाइन कार्निवाल किए जाने को लेकर इस परंपरा को समाप्त कर दिया गया था। बैठक में मौजूद सभी संगठनों के प्रतिनिधियों ने एक मत होकर शरदोत्सव करवाने की बात की व कहा कि इससे स्थानीय कलाकारों को आगे बढने, अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच मिलता है वहीं खिलाड़ियों को भी आगे बढने व प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलता है व इसी मंच से वह आगे बढते है। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने सभासदों की सहमति जाननी चाही जिस पर सभी ने शरदोत्सव कराने का समर्थन किया। पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने सबकी सहमति के बाद निर्णय लिया कि शरदोत्सव का आयोजन किया जायेगा व समय कम होने के बावजूद शीघ्र बैठक कर समिति का गठन किया जायेगा। इस मौके पर पालिका अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन, उत्तराखंड होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप साहनी, मसूरी होटल एसोसिएशन के सचिव अजय भार्गव, राजेंद्र रावत, प्रदीप भंडारी, मनोज टम्टा, रूपचंद सोनकर, परविंद रावत, अनिल गोदियाल, अमित गुप्ता, गुड मोहन राणा, विजय बिंदवाल, अनुज तायल, सूरत सिंह रावत, प्रमिला नेगी, मीना आर्य, सभासद गौरी थपलियाल, शिवानी भारती, गीता कुमाई, अमित भटट, विशाल खरोला, पवन थलवाल, गौरव गुप्ता सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
