टाउन हाल में 25 अगस्त को आयोजित होगा मंत्री गणेश जोशी का रक्षाबंधन कार्यक्रम

1 min read

मसूरी। मसूरी में हर्ष वर्ष की भांति इस वर्ष भी रक्षाबंधन कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। आगामी 25 अगस्त को मसूरी नगर पालिका के टाउन हाल में आयोजित किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी में पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी 25 अगस्त को आयोजित होने वाले रक्षा बंधन कार्यक्रम की तैयारियों एवं सफल क्रियान्वयन को लेकर विस्तार से चर्चा की।
उन्होंने कहा कि रक्षा बंधन भाई-बहन के पवित्र स्नेह और विश्वास का पर्व है। इस दौरान पार्टी के आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी चर्चा की गई। मंत्री गणेश जोशी ने कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष मीरा सकलानी, मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, महामंत्री नरेंद्र मेलवाल, मोहन पेटवाल, अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष जगजीत कुकरेजा, महिला मोर्चा अध्यक्ष जसोदा शर्मा युवा मोर्चा अध्यक्ष सचिन पवार, सतीश ढौंढियाल, कुशाल राणा, राकेश रावत, अरविंद सेमवाल, अरूण कुमार, सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.