निःशुल्क हॉकी प्रशिक्षण शिविर 24 अगस्त से

मसूरी। मसूरी के पुराने रॉक ब्लू क्लब की ओर से अंतर्राष्ट्रीय रैफरी नंद किशोर बंबू की स्मृति में मसूरी की लड़कियों के लिए निःशुल्क हॉकी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिविर लार्ड लक्ष्मीनारायण फाउंडेशन स्कूल के मैदान में आगामी सोमवार 24 अगस्त से शुरू किया जायेगा।
रॉक ब्लू क्लब के प्रतिनिधि अथर्व सोनकर ने बताया कि हॉकी शिविर मसूरी के सभी सीनियर लड़कियो के लिए आयोजित किया जा रहा है जो हॉकी का खेल सीखना चाहती है ताकि वे आने वाले समय में मसूरी का प्रतिनिधित्व कर सके। शिविर में हॉकी के बेसिक से लेकर एडवांस्ड लेवल तक का प्रशिक्षण दिया जायेगा। शिविर में पहली बार खेलने वाली खिलाड़ियों को विशेष रूप से प्रोत्साहित कर स्वागत किया जायेगा। जिन लड़कियो के पास हॉकी का किट नहीं है उन्हें किट उपलब्ध कराई जायेगी। प्रशिक्षण के साथ ही प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने का अवसर निःशुल्क रखा गया है। अच्छा प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों को जिला स्तर पर ट्रायल्स में जाने का भी अवसर प्रदान किया जायेगा। उन्होंने बताया कि शिविर सोमवार से शनिवार तक अपराहन तीन बजे से सात बजे तक व रविवार व अवकाश के दिन 11 बजे प्रातः से दो बजे अपराहन तक आयोजित किया जायेगा।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.