भाजपा ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई को उनकी पुण्यतिथि किया याद

मसूरी। भारतीय जनता पार्टी ने भाजपा के संस्थापक पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी बाजपेई की पुण्य तिथि पर तिलक लाइब्रेरी प्रांगण में आयोजित कार्यक्र में उनके चित्र के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धाजलि दी व देश के विकास में उनके योगदान को याद किया गया। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल ने कहा कि पूरा देश अटल बिहारी बाजपेई को उनकी नौंवी आठवी पुण्य तिथि पर श्रद्धाजलि अर्पित कर रही है। उन्हांने कहा कि पार्टी अटल बिहारी बाजपेई के आदर्शों पर आगे चल कर देश की सबसे बड़ी पार्टी बन गयी है। उन्होंने कहा कि ने 1942 में भारत छोड़ो आंदोलन से राजनीतिक जीवन शुरू किया व उसके बाद पीछे मुड कर नहीं देखा, उन्हांने चार दशक के राजनीतिक जीवन में राज्य संभा सांसद, लोक सभा सदस्य, मंत्री व प्रधानमंत्री के महत्वपूर्ण पदों पर रह कर अनेक कार्य किए, लेकिन अपनी विचारधारा व आदर्शो से कोई समझौता नहीं किया, वह जनसंघ के संस्थापक सदस्य व भाजपा के संस्थापक अध्यक्ष रहे।
इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि अटल बिहारी बाजपेई भाजपा के प्रेरणा के स्रोत रहे व उनके मूल्यों पर चलकर विश्व की सबसे बडी पार्टी बनी। उन्होंने प्रधानमंत्री रहते कारगिल युद्ध जीता, परमाणु परीक्षण किया व गांव गांव शहर शहर तक सड़क पहुंचाने, सूचना क्रांति को आगे बढाने का कार्य किया। उन्होंने आहवान किया कि उनके बताये मार्ग पर चलकर भारत को विश्वगुरू बनने की दिशा में कार्य करें। इस मौके पर पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल ने कहा कि अटल बिहारी बाजपेई ऐसे नेता रहे है जिनका संम्मान विपक्षी भी करते थे, अपने सिद्धांतो से कभी समझौता नहीं किया व 13 दिन की सरकार गिरा दी।  इस मौके पर मनमोहन कर्णवाल ने कहा कि बाजयेई से उनके परिवार के घनिष्ठ संबंध थे जब वे मसूरी आते थे तो उनके आवास पर भी आते थे व एक बार जब वह मसूरी आये तो वह उनके साथ देहरादून एक बैठक में गये जहां बाजपेई ने कहाकि जब उनकी सरकार बनेगी तो वह उत्तराखंड का निर्माण करेगे और उन्होंने इस कार्य को प्रधानमंत्री बनते ही पूरा किया। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, महामंत्री नरेंद्र मेलवान, पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, पूर्व मंडल अध्यक्ष मोहन पेटवाल, कुशाल राणा, मंडल उपाध्यक्ष अरविंद सेमवाल, गुडमोहन राणा, विजय बिंदवाल, धनप्रकाश, अनिल गोदियाल, सोबन सिंह मेहरा, शिव अरोड़ा अनिल सिंह, धनप्रकाश अग्रवाल, शैलेंद्र कर्णवाल, सुनील रतूडी विजय रमोला, गोपाल भारद्वाज, उज्जवल नेगी, मनीष कुकसाल, आशीष जोशी आदि मौजूद रहे।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.