महिला कांग्रेस ने मनाया तीज उत्सव, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

मसूरी। महिला कांग्रेस ने प्रकृति की गोद में बादलों के बीच तीज का पर्व मनाया। इस मौके पर महिलाओं ने जमकर नृत्य किया व एक दूसरें को तीज की बधाई दी वहीं सावन पर्व के मुख्य आकर्षण पेंड पर डाला गया झूला था जिसमें झूलते हुए महिलाआंे ने सावन के गीत गाये।
महिला कांग्रेस ने सर्कुलर रोड पर प्रकृति के बीच तीज का पर्व मनाया। जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने प्रतिभाग किया व पूरे श्रृगांर के साथ कार्यक्रम में आयी व सावन सहित फिल्मी गीतों सहित गढवाली, पंजाबी, राजजस्थानी, आदि गीतों पर जमकर नृत्य किया। कार्यक्रम के दौरान महिला कांग्रेस अध्यक्ष जसबीर कौर ने कहा कि महिला कांग्रेस ने प्रकृति के बीच तीज का कार्यक्रम किया जो हरियाली व समृद्धि का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि तीज पर्व पर ब्हायता लड़किया मायके आती है व पूरे माह मौज मस्ती करती है व तीज के दिन श्रृगांर कर तीज का पर्व मनाती है व आपस में प्रण लेकर प्रकृति का श्रृगार करने को पेड़ लगाती है उनकी पूजा करती है ताकि पर्यावरण सुरक्षित रहे व इसका लाभ लोगों को मिले। इस मौके पर रूबीना अंजुम, रिया, नीलम चैहान, सुदेश सैनी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.