भाजपा महिला मोर्चा ने ‘कम तेल की थाली भारत की खुशहाली’ कार्यक्रम आयोजित किया

मसूरी। कम तेल की थाली, भारत की खुशहाली अभियान के अंतर्गत भाजपा मसूरी मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष जशोदा शर्मा के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सरकार में दर्जाधारी मंत्री शमशेर सिंह बिष्ट ने कम तेल की थाली भारत की खुशहाली अभियान पर अपने विचार रखे व आहवान किया कि खाना बनाने में कम तेल का उपयोग कर भारती की खुशहाली में अपना सहयोग करें। कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों ने कम तेल की थाली, भारत की खुशहाली अभियान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए स्वस्थ जीवन शैली अपनाने तथा समाज में जन जागरूकता बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में भाजपा महिला मोर्चा मसूरी मंडल की अध्यक्ष जसोदा शर्मा ने सभी का कार्यक्रम में आने पर स्वागत किया व कहा कि विश्व में चल रहे युद्ध के कारण तेल की कमी के कारण भाजपा नेतृत्व में खाने में कम तेल का उपयायेग करने का आहवान किया है, वहीं तेल का कम उपयोग स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा रहता है। उन्होंने सभी से तेल का कम उपयोग करने का आहवान किया। इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सुमन सिंह, जिला महामंत्री मनोरमा काला, अजय सिंह, सरदार पटेल, मंडल महामंत्री विकास वैनवाल, माँ नंदा देवी मंडल महामंत्री सहित, महिला मोर्चा मंसूरी मंडल की महामंत्री, उपाध्यक्ष, मंत्री, मीडिया प्रभारी, समस्त कार्यकारिणी सदस्य, शक्ति केंद्र संयोजक एवं बूथ अध्यक्ष आदि मौजूद रहे।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.