प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपाइयों ने मंदिर में की पूजा अर्चना

मसूरी। भाजपा मसूरी मंडल ने राधाकृष्ण मंदिर में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 साल पूरे होने व सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पर पर रहने पर जलाभिषेक, गणेश पूजन का कार्यक्रम आयोजित कर उनकी दीर्घायु की कामना की व इसी तरह देश को नेतृत्व देने की कामना की।
राधाकृष्ण मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी के 12 साल विकास के, विश्वास के तथा कुशल नेतृत्व के एवं भारतवासियों की सेवा, सुरक्षा और समृद्धि के लिए सतत समर्पित, भारत के गौरव के सारथी परम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भारत के लोकतंत्र के इतिहास में सबसे लंबी अवधि तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सेवा देने वाले जननेता बनने पर हार्दिक बधाई और अनंत शुभकामनाएँ। इस मौके पर नगर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि यह खुशी का क्षण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने कार्यकाल के 12 वर्ष पूरे करने पर भाजपा मसूरी मंडल के माध्यम से गणेश पूजन किया गया, उनकी लंबी आयु व उनकी देश सेवा की कार्यशैली इसी तरह बनी रहे इसके लिए पूजा की, ताकि उनके हाथों में देश सुरक्षित रह सके। इस मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री पद पर 12 साल पूरे होने पर कहा कि 12 साल में देश के विकास में सबसे विश्वास, के साथ जो कार्य किया व विश्व में भारत की विशेष पहचान बनायी यह सराहनीय है। इस मौके पर उनकी दीर्घायु, व स्वस्थ्य रहने की कामना की गयी ताकि वे देश का नेतृत्व करते रहे व देश को विश्व स्तर पर उचांइयों तक पहुंचाये। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी, मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल, महामंत्री नरेंद्र मेलवान, मदनमोहन शर्मा, विजय बिंदवाल, राकेश अग्रवाल, महिला मोर्चा अध्यक्ष जसोदा शर्मा, युवा मोर्चा अध्यक्ष सचिन पंवार, राकेश ठाकुर, कमला थपलियाल, अनीता धनाई, रमेश खंडूरी, कुशाल राणा, सतीश ढौडियाल, अमित भटट, अरूण कुमार, सहित बडी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.