भाजपा मसूरी मंडल ने मनाया जीत का जश्न, आतिशबाजी की, मिठाई बांटी

मसूरी। भाजपा मसूरी मंडल ने पश्चिम बंगाल, असम व पुंडुचेरी विधानसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत हासिल करने पर जश्न मनाया। बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शहीद भगत सिह चौक पर एकत्र हुए व भाजपा के समर्थन मंे जोरदार नारेबाजी के बीच मिष्ठान वितरित किया व आतिशबाजी की। इस मौके पर मसूरी विधायक व प्रदेश के काबीना मंत्री गणेश जोशी ने भाजपा कार्यकर्ताआंको मिष्ठान खिलाया व जमकर नृत्य किया।
इस मौके पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि चुनाव से पहले भाजपा पर आरोप लगाये जा रहे थे, लेकिन जनता ने मन बना लिया था। बंगाल की सरकार आम मतदाताओं को मत नहीं देने देते थे जिस पर चुनाव आयोग ने कड़े निर्णय लिए व भारी संख्या में अर्धसैनिक बलों को तैनात किया जिसका परिणाम भाजपा ने प्रचंड जीत दर्ज की। यह मोदी मैजिक का कमाल है जो कहते थे कि मोदी का मैजिक समाप्त हो गया है यह उनके मुंह पर तमाचा है, मोदी है तो मुमकिन है और यह बंगाल, असम व पुडुचेरी मंे कर दिखाया। इस मौके पर उत्तराखंड भाजपा प्रदेश मंत्री नेहा जोशी ने कहा कि भाजपा ने साबित किया है कि विकास के मुददे पर कितनी मुश्किल हो चुनाव जीता जा सकता था। उन्होंने कहा कि भाजपा हर समय चुनाव के लिए तैयार रहती है जिस पर उन्हें कोई विशेष तैयारी नहीं करती। भाजपा का हर कार्यकर्ता पार्टी के लिए कार्य करता है। मसूरी से मंत्री गणेश जोशी चार बार चुनाव जीते है, और आगे भी जीतेंगे। पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने कहा कि बंगाल मं लोकतंत्र को बचाने के लिए भाजपा ने जो लडाई लड़ी व वहां की जनता ने भाजपा पर विश्वास जताया।  भाजपा मंडल अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने कहा कि भाजपा की यह बड़ी जीत है व विगत 15 वर्षों के तृणमूल कांग्रेस के कुशासन को समाप्त कर भाजपा व मोदी पर विश्वास किया, जिससे भाजपा प्रचंड बहुमत से जीती। इस मौके पर पूर्व पालिकाध्यक्ष ओपी उनियाल, भाजपा मंडल के पूर्व अध्यक्ष मोहन पेटवाल, उपाध्यक्ष अरविंद सेमवाल, गुडमोहन राणा, विजय बिंदवाल, नरेंद मेलवान, अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष जगजीत कुकरेजा, अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष अरूण कुमार, युवा मोर्चा अध्यक्ष सचिन पंवार, कुशाल राणा, पालिका सभासद गौरी थपलियाल, रणवीर कंडारी, मदन मोहन शर्मा, सतीश ढोडियाल, अनीता सक्सेना, सलीम अहमद, सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.