गोल्डन लायनेस क्लब मसूरी हिल्स ने महिला दिवस पर तीन विभूतियों  को सम्मानित किया। फोटो कैप्शन सम्मान करते हुए मसूरी 3 से 4

1 min read

मसूरी। गोल्डन लायनेस क्लब मसूरी हिल्स ने महिला दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया व इस मौके पर पालिका की वरिष्ठ सभासद व महिला कांग्रेस अध्यक्ष जसवीर कौर, सामाजिक कार्यकर्ता व एनजीओ संचालक रुबीना अंजुम, पर्यावरण व साहित्य के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रही ईशा वैश्य, शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर सपना गोयल को उनके सामाजिक कल्याण कार्यों, के लिए सशक्त महिला के रूप प्रशस्ति पत्र, व गमले देकर ं सम्मानित किया गया।
गोल्डन लायनेस क्लब मसूरी हिल्स ने महिला दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में क्लब की अध्यक्ष अनुपम हांडा ने महिलाओं को महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कार्यक्रम में शामिल सभी का स्वागत किया। वहीं उन्हेंने महिला शब्द का अर्थ एक कविता के माध्यम से प्रस्तुत किया। जिसमें म से ममता, ह से हिम्मत और ल से लाज जो नारी के सभी रूपों को दर्शाती है। इस मौके पर सचिव अंबुज अग्रवाल ने भी महिलाओं को शुभकामनाएं दी व कहा कि एक सशक्त नारी ही सुदृढ़ समाज का निर्माण करती हैं, आज की महिला किसी पुरूष से कम नहीं है तथा हर क्षेत्र में आगे बढ रही है व अपनी प्रतिभा से मुकाम हासिल कर रही है। इस मौके पर सम्मानित होने वाली महिलाओं सभासद जसबीर कौर, रुबीना अंजुम,  ईशा वैश्य एवं सपना गोयल ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किये और वर्तमान में किए जा रहे सामाजिक कार्यों के बारे में सभी को अवगत कराया और साथ ही साथ महिला सशक्तिकरण की बात की व कहा कि एक साथ कार्य करने का वचन भी दिया। अवसर पर नीमाकांत ,शशि रावत, रजनी एकांत, आरती छाबड़ा, मोनिका, लता, इला, माधुरी शर्मा, नूतन राणा, सहित अध्यक्ष्ज्ञ अनुपम हांडा सचिव अंबुजा अग्रवाल एवं ममता भाटिया आदि मौकजूद रही।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.