पलिका होली मिलन कार्यक्रम में जमकर नृत्य किया गया व फूलों व रंगो की होली खेली गयी

मसूरी। नगर पालिका परिषद ने टाउन हाल में शहर वासियों के साथ होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी एवं अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन ने सभी को होली की शुभकामनाएं दी वहीं पारपंरिक वाद्ययंत्रों के बीच जमकर नृत्य किया व एक दूसरों को गुलाल लगाया व फूलों की होली खेली।
टाउन हाल में आयोजित नगर पालिका परिषद होली मिलन कार्यक्रम में पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने सभी को होली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि पालिका ने गत वर्ष से होली मिलन कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया व उसी के तहत दूसरी ओर होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया ताकि सभी शहरवासी व संस्थाएं मिलकर होली मनायें व आपसी गिले शिकवे दूर करें मतभेद दूर करे व शहर के विकास में मिलकर आगे बढे। शहर व पालिका के बीच जो खाई रहती है वह दूर हो व सभी लोग अपनी बात पालिका में रख सके व उनकी समस्याओं का निदान हो सके आपसी तालमेल बना कर चलें इसी उददेश्य से यह परंपरा डाली है। ये रंगों का कार्यक्रम है इसमें सभी की भागीदारी हो, भले ही मतभेद हो लेकिन इसके बाद जो परिणाम निकलते है वह सुखद होते हैं। राजनैतिक दलों का सहयोग मिलेगा। इस मौके पर पालिका अधिशासी अधिकारी गौरव भसीन ने भी सभी को होली की शुभकामनाए दी व कहा कि होली का पर्व आपसी गलत फहमियों को दूर करता है, सभी मिलकर होली खेलें व शहर के विकास में सहयेग करें। उन्होंने कहा कि पालिका को जो सहयोग सभी से मिलता है वह आगे भी मिलता रहे व पालिका नई उंचाइयों पर पहुंच सके। इस मौके पर पालिकाध्यक्ष मीरा सकलानी ने सभी को रंग लगाया व फूलों की होली खेली गयी वहीं पारंपरिक वाद्य यंत्रों के साथ जमकर नृत्य किया गया। इस मौके पर पालिका सभासद अमित भटट, रणवीर कंडारी, गौरी थपलियाल, गौरव गुप्ता, मेघ सिंह कंडारी, सुरेंद्र रावत, धनप्रकाश, परेंद्र सकलानी, परेंद्र सकलानी, नागेद्र उनियाल, महेश् चंद्र, अनिल गोदियाल, कमल शर्मा, कमला थपलियाल, अनीता धनाई, विजय बुटोला, पालिका कर अधीक्षक अनिरूद्ध प्रताप सिंह, कार्यालय अघीक्षक चंद्रप्रकाश बडोनी, विरेंद्र बुटोला, सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.