अंतर्राष्ट्रीय वेस्ट पिकर्स डे पर 32 वेस्ट वर्कर्स व 28 एमआरएफ सेटर कर्मियों को सम्मानित किया

मसूरी। अंतर्राष्ट्रीय वेस्ट पिकर्स डे के अवसर पर हिलदारी एवं नगर पालिका परिषद मसूरी के संयुक्त तत्वावधान में एमआरएफ सेंटर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिसमें 32 वेस्ट पीकर्स को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का उद्देश्य स्वच्छता कार्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे वेस्ट पिकर्स एवं एमआरएफ कर्मियों के योगदान को मान्यता देना और उनके प्रति सम्मान व्यक्त करना रहा। अंतर्राष्ट्रीय वेस्ट पिकर्स डे प्रत्येक वर्ष मनाया जाता है। यह दिवस उन वेस्ट पिकर्स को समर्पित है जो शहरों की स्वच्छता, कचरे के पृथक्करण सेग्रीगेशन और पुनर्चक्रण रीसाइक्लिंग में अहम भूमिका निभाते हैं। इस दिन को मनाने का उद्देश्य वेस्ट पिकर्स के सामाजिक, आर्थिक योगदान को पहचान दिलाना, उनके अधिकारों, सुरक्षा और गरिमा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा सुरक्षित एवं सम्मानजनक कार्य परिस्थितियों को प्रोत्साहित करना है। इस अवसर पर 32 वेस्ट पिकर्स को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया। साथ ही 28 एमआरएफ वर्कर्स को भी सम्मान प्रदान किया गया। सभी सम्मानित कर्मियों को जैकेट एवं ग्लव्स भेंट किए गए, जबकि एमआरएफ कर्मचारियों को पहचान पत्र आईडी कार्ड भी वितरित किए गए। कार्यक्रम स्वच्छता कार्य में लगे सभी साथियों के सम्मान, प्रोत्साहन और उनके कार्य के महत्व को समाज के सामने लाने का सशक्त प्रयास रहा। कार्यक्रम में नगर पालिका परिषद मसूरी के अधिशासी अधिकारी राजनीश डोबरियाल, सेनेटरी इंस्पेक्टर विरेंद्र सिंह बिष्ट एवं आराफ़ात सहित एमआरएफ टीम से लोकेश, मोहन और राजेश तथा हिलदारी टीम से लीला एवं निशा ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.