सेंट जॉर्ज कॉलेज के वार्षिकोत्सव में ‘अ क्रिसमस कैरल’ का भव्य मंचन

1 min read

मसूरी। सेंट जॉर्ज कॉलेज में वार्षिकोत्सव धूमधाम और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, संगीत, नृत्य और अभिनय ने समारोह को यादगार बना दिया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण चार्ल्स डिकेंस के प्रसिद्ध उपन्यास पर आधारित संगीतमय नाटिका ‘अ क्रिसमस कैरल’ का भव्य मंचन रहा। विद्यार्थियों ने अपने प्रभावशाली अभिनय के माध्यम से मानवीय संवेदनाओं, करुणा, उदारता और हृदय परिवर्तन का संदेश दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय के पूर्व वन महानिदेशक एवं विशेष सचिव डॉ. शरद सिंह नेगी उपस्थित रहे। समारोह के प्रारंभ में विद्यालय प्रबंधन की ओर से मुख्य अतिथि को पौधा और विद्यालय का स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
वार्षिकोत्सव के दौरान विद्यालय में शत-प्रतिशत उपस्थिति दर्ज कराने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया। इनमें मार्क गोंजाल्विस, भवनेश नेगी, मेहर वालिया, आनंद थापा, जसकरन सिंह, मनोज कुमार, सुशांत आले, रिचर्ड जोसफ, मीना ठाकुर, विक्रांत शर्मा, सिस्टर कैथरीन और सिस्टर थैरेसिटा शामिल रहे। इसके साथ ही आईसीएसई और आईएससी परीक्षाओं में विद्यार्थियों के शत-प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विषयों के शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। इनमें गीतिका खन्ना, ऋषि बंगवाल, मधु काला, ममता गुप्ता, बीजू अलेक्जेंडर, जूलियाना डिसूजा, अरविंद पंवार और विंसेंट जोसफ शामिल रहे।
सम्मान समारोह के बाद मुख्य अतिथि डॉ. शरद सिंह नेगी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए छोटे या आसान रास्तों का चयन करने के बजाय कठिन परिश्रम को प्राथमिकता देनी चाहिए। निरंतर मेहनत और दृढ़ संकल्प ही सफलता की मजबूत नींव होते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि उन्होंने स्वयं कठिन परिश्रम के बल पर जीवन में यह मुकाम हासिल किया है। विद्यार्थियों को भी अपने लक्ष्य निर्धारित कर उन्हें प्राप्त करने के लिए पूरी निष्ठा और लगन के साथ प्रयास करना चाहिए।
वार्षिकोत्सव में विद्यार्थियों ने चार्ल्स डिकेंस के प्रसिद्ध उपन्यास पर आधारित संगीतमय नाटिका ‘अ क्रिसमस कैरल’ का शानदार मंचन किया। नाटिका में मनुष्य के हृदय परिवर्तन, करुणा, उदारता और क्रिसमस की भावना को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया। नाटक में एबेनेजर स्क्रूज के किरदार में शुभाशीष गुप्ता ने एक कंजूस, कठोर और अकेले वृद्ध व्यक्ति की भूमिका को जीवंत किया। गरीब क्लर्क बॉब क्रैचिट की भूमिका शियोन सैमसन, टिनी टिम की भूमिका सम्राट जायसवाल और जैकब मार्ले की भूमिका औद्विक लोधा ने निभाई।
नाटक में तीन आत्माओं के किरदार भी विद्यार्थियों ने प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किए। अतीत की आत्मा की भूमिका अक्षरम टंडन, वर्तमान की आत्मा की भूमिका वीर सैनी और भविष्य की आत्मा की भूमिका युवराज यादव ने निभाई।विद्यार्थियों के गायन, नृत्य और अभिनय ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। नाटिका के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि मनुष्य के जीवन में संवेदनशीलता, दूसरों के प्रति दया और उदारता का विशेष महत्व है।
समारोह के अंत में प्रधानाचार्य ब्रदर जयसीलन ने कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले सभी विद्यार्थियों को बधाई दी और उनके प्रयासों की सराहना की। उन्होंने विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ सांस्कृतिक गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय परिसर में विद्यार्थियों द्वारा की गई आकर्षक सजावट ने सभी का ध्यान खींचा। समारोह के समापन पर दीपावली की शुभकामनाओं के साथ विद्यालय परिसर रोशनी और आतिशबाजी से जगमगा उठा। उपस्थित अतिथियों ने विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भी आनंद लिया। इस अवसर पर सुपीरियर ब्रदर ब्रिट्टो, उप-प्रधानाचार्य ब्रदर सिलवानुस, वरिष्ठ ब्रदर, ब्रदर कैरेल, विभिन्न राज्यों से आए ब्रदर, गणमान्य व्यक्ति, अभिभावक, शिक्षक और विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन प्रधानाचार्य ब्रदर जयसीलन, सुपीरियर ब्रदर ब्रिट्टो, उप-प्रधानाचार्य ब्रदर सिलवानुस, सांस्कृतिक समन्वयक दीपाली बल्लभ, वरिष्ठ समन्वयक मार्क गोंजाल्विस, मध्य विद्यालय समन्वयक अरविंद पंवार, कनिष्ठ विद्यालय समन्वयक वेरोनिका मनेजिस, अंग्रेजी विभाग के शिक्षकों, जनसंपर्क अधिकारी भवनेश नेगी और राज्य प्रबंधक प्रवीन गुसाईं के निर्देशन में संपन्न हुआ।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.