स्वस्थ लोकतंत्र के लिए निष्पक्ष, सकारात्मक और जिम्मेदार पत्रकारिता अत्यंत आवश्यकः सीएम  

1 min read

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को हल्द्वानी के रामपुर रोड स्थित विंटेज ग्रीन में आयोजित कार्यक्रम में एनकेबी टाइम्स का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने एनकेबी टाइम्स की पूरी टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि स्वस्थ लोकतंत्र के लिए निष्पक्ष, सकारात्मक और जिम्मेदार पत्रकारिता अत्यंत आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पत्रकारिता समाज को जागरूक करने और जनसमस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। पत्रकार समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति की समस्याओं को उजागर कर उनके समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि एनकेबी टाइम्स जनसरोकारों से जुड़े विषयों को प्रमुखता देने के साथ ही पत्रकारिता के मूल्यों को आगे बढ़ाने का कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता को जन-जन तक पहुंचाने और इसे निरंतर आगे बढ़ाने के लिए सभी का सहयोग महत्वपूर्ण है।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.