होटल कर्मियों की क्रिकेट प्रतियोगिता शुरू, रमाडा ने जीत से किया आगाज
1 min read
मसूरी। सर्वे मैदान में होटल कर्मियों की नाइन-ए-साइड क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मसूरी के दस से अधिक होटलों की टीमें प्रतिभाग कर रही हैं। वरिष्ठ पत्रकार बिजेंद्र पुंडीर ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। सलीम अहमद के तत्वावधान में आयोजित प्रतियोगिता का पहला मुकाबला लाइट ऑफ लंढौर और रमाडा के बीच खेला गया। इसमें रमाडा की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन विकेट से जीत दर्ज की। दूसरा मुकाबला जान कनेक्ट और द वेलकम सवॉय के बीच हुआ, जिसमें जान कनेक्ट ने 20 रन से जीत हासिल की। वहीं, तीसरे मुकाबले में रेडिसन ने स्टर्लिंग को 31 रन से हराया।
आयोजक सलीम अहमद ने बताया कि होटल कर्मचारियों के शारीरिक स्वास्थ्य, मनोरंजन और आपसी मेलजोल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से हर वर्ष इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। इस मौके पर राज कुमार, सुनील, अनिल गुप्ता, पालिका सभासद विजय बिंदवाल सहित विभिन्न होटलों के मानव संसाधन विभाग के प्रतिनिधि मौजूद रहे। मुकाबलों में शाहरुख, नरेंद्र पंवार और परविंद रावत ने निर्णायक की भूमिका निभाई, जबकि गौरव पंवार स्कोरर रहे।
