टैक्सी एसोसिएशन के दो पक्षों के बीच सवारी ढोने को लेकर हुआ विवाद, पुलिस को दी तहरीर

मसूरी। मसूरी में टैक्सी में अवैध रूप से सवारी ढोने को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में जमकर हाथापाई हुई व देर रात को एक पक्ष ने मसूरी टैक्सी कार एसोसिएशन के कार्यालय में तोड़फोड़ की शीशे तोड़े, कैमरे तोड़े व रजिस्टर को क्षतिग्रस्त कर दिया। जिससे विवाद और बढ गया जिस पर दोनों पक्षों ने कोतवाली में तहरीर दी। वहीं टैक्सी यूनियन ने मसूरी के तीनों स्टैण्डों पर टैक्सी का संचालन बंद कर दिया व मांग की कि जब तक तोड़फोड व मारपीट करने वालों को गिरफ्तार नहीं किया जा सकता टैक्सियों का संचालन बंद रखा जायेगा।
मसूरी टैक्सी कार एसोसिएशन के अध्यक्ष विरेंद्र पंवार उर्फ गुडडू ने बड़ी संख्या में टैक्सी यूनियन के कार्यकर्ताओं के साथ कोतवाली गये वहीं दूसरा पक्ष भी कोतवाली आया व कोतवाल के समक्ष दोनों पक्षों में तीखी नोकझोंक हुई वहीं कोतवाली प्रांगण में दोनों पक्षों के बीच हाथापाई भी हुई जिसे पुलिस कर्मियों द्वारा छुडवाया गया। मसूरी टैक्सी कार यूनियन की ओर से पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा गया कि एक होटल में सवारी बिठाने को लेकर सूचना मिली जिस पर एसोसिएशन के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे लेकिन वहां पर भी दोनों पक्षों में हाथापाई हुई जिससे पुलिस को मौखिक अवगत कराया गया। लेकिन रात को दूसरे पक्ष ने एसोसिएशन के कार्यालय पर हमला बोल दिया व तोड़ फोड की। एसोसिएशन ने आरोपियों पर डेढ लाख रूपये लूटने का भी आरोप लगाया। पत्र में पुलिस से मांग की गयी कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाय। वहीं दूसरे पक्ष ने भी कोतवाली में तहरीर दी कि वह एक होटल में सवारी लेने गये थे जहां पर एसोसिएशन के दो कर्मचारियों ने उनके साथ हाथापाई की गयी। जब शाम को एसोसिएशन के कार्यालय गये तो वहंा मौजूद लोगों ने उनके साथ पुनः हाथापाई की जिस पर पुलिस मौके पर आयी व उन्हें कुलड़ी चैकी ले आये। उन्होने भी घटना पर कार्रवाई की मांग की है। इस मामले में कोतवाल नरेंद्र गहलावत ने कहा कि गतरात्रि को भी वह पुलिस बल के साथ मौके पर गये थे व टैक्सी एसोसिएशन ने जाम लगा रखा था उसे खुलवाया व सुबह तहरीर देने को कहा। जिस पर दोनों पक्ष कोतवाली आये है व दोनों पक्षों ने तहरीर दी है। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों की तहरीर के बाद जांच की जायेगी व उचित कार्रवाई की जायेगी। जिस पर एसोसिएशन ने लोग संतुष्ट नहीं हुए व एसडीएम के पास गये व उन्हें भी घटना की जानकारी दी। इस घटना के बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव बढ गया है। वहीं दूसरी ओर एसोसिएशन ने आपात बैठक कर झगड़ा करने वाले तीन टैक्सियों की सदस्यता समाप्त कर दी है।

Copyright, Mussoorie Times©2023, Design & Develop by Manish Naithani 9084358715. All rights reserved. | Newsphere by AF themes.