जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ उत्तराखंड की जिला कार्यकारिणी के चुनाव में मूलचंद शीर्षवाल अध्यक्ष चुने गए
देहरादून। जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ उत्तराखंड की देहरादून जिला कार्यकारिणी के चुनाव में मूलचंद शीर्षवाल अध्यक्ष, ज्योति भट्ट ध्यानी महामंत्री और देवेंद्र चमोली कोषाध्यक्ष चुने गये। ये सभी पदाधिकारी निर्विरोध चुने गए। चुनाव निर्वाचन अधिकारी अनिल वर्मा व सहायक निर्वाचन अधिकारी अधीर मुखर्जी की देखरेख में संपन्न हुए।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को संगठन से जुड़े पत्रकारों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। पत्रकारों ने उम्मीद जताई कि नई जिला कार्यकारिणी पत्रकारों के हितों, अधिकारों और संगठन की मजबूती के लिए सक्रियता से कार्य करेगी। इस अवसर पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करने तथा पत्रकारों की समस्याओं और हितों को प्राथमिकता देने की बात कही। इस मौके पर जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर प्रवीन मेहता,
प्रदेश महामंत्री गिरीश पंत, प्रदेश कोषाध्यक्ष ललिता बलूनी, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्द्र वर्मा, एसपी उनियाल, द्विजेन्द्र दत्त बहुगुणा, निर्वतमान जिला अध्यक्ष मोहम्मद शाह नजर, एलएम लखेड़ा, देवेंद्र चमोली, नवीन बधानी, रितिक अग्रवाल, जावेद हुसैन, रक्षा शर्मा, किशन सिंह गुसाईं, अनुराधा ढौंडियाल, नवीन यादव, विरेश रोहिला, अफरोज खान सहित कई पत्रकार मौजूद रहे।
