ड्रिंक एंड ड्राइव व रेस ड्राइविंग पर वाहन चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
मसूरी। रात्रि को कॉलर द्वारा दूरभाष के माध्यम से सूचना दी गई कि एक फॉर्च्यूनर वाहन रेस ड्राइविंग करते हुए लाइब्रेरी चैक की ओर आ रहा है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल लाइब्रेरी चैक पहुंचकर वाहन के संबंध में जानकारी की गई, जहां से ज्ञात हुआ कि उक्त वाहन स्प्रिंग रोड की ओर गया है।
पुलिस टीम द्वारा तत्काल सतर्कता बरतते हुए स्प्रिंग रोड से लाइब्रेरी चैक की ओर आने वाले मार्ग पर बैरियर लगाकर सघन चेकिंग अभियान प्रारंभ किया गया। इसी दौरान स्प्रिंग रोड की ओर से एक सफेद रंग की फॉर्च्यूनर वाहन संख्या एचआर 20पी 9000 तेज गति से एवं रेस ड्राइविंग करते हुए लाइब्रेरी चैक की ओर आता दिखाई दिया। पुलिस टीम द्वारा उक्त वाहन को तत्काल रोककर चालक को चेक किया गया। चालक शराब के नशे में प्रतीत होने पर एल्कोमीटर से परीक्षण किया गया, जिसमें चालक द्वारा शराब का सेवन किया जाना पाया गया। पुलिस द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए उक्त वाहन को ड्रिंक एंड ड्राइविंग एवं रेस ड्राइविंग के संबंध में नियमानुसार सीज किया गया तथा चालक प्रवीण पुत्र सतीश को गिरफ्तार कर कोतवाली मसूरी लाया गया। प्रकरण में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई।
